छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
आंगनवाड़ी में बच्चों को गर्मी से मिलेगी राहत
सांसद बंटी विवेक साहू ने स्वयं के व्यय से 50 आंगनवाडिय़ों को प्रदान किए पंखे
सांसद ने विभाग के अधिकारियों से पंखे विहीन 100 अन्य आंगनवाडिय़ों की सूची मांगी
Chhindwara 19 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- छिन्दवाड़ा एवं पाढुंर्णा जिले की चिन्हित बिना पंखे की 50 आंगनवाडिय़ों को पंखे मिल जाने से बच्चों को गर्मी से राहत मिल सकेगीं। सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में दोनों जिलों की चिन्हित 50 आंगनवाडिय़ों को व्यक्तिगत रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के माध्यम से पंखे वितरित किये। साथ ही महिला बाल विकास के अधिकारियों को 100 अन्य पंखे विहीन आंगनवाडिय़ों की सूची जल्द ही उपलब्ध कराने के लिए कहा। इन 100 आंगनवाडिय़ों को सांसद श्री साहू अपनी स्वयं की राशि से 29 अप्रैल को पंखे वितरित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले 8 अप्रैल को गर्ल्स कॉलेज में आयोजित पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ करने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू पहुंचे थे। जहां पर जिले भर से बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी पहुंची थी। इस कार्यक्रम में सांसद श्री साहू ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं पूछी थी। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी समस्याओं से सांसद श्री साहू को अवगत कराया गया था। जिसमें कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनकी आंगनवाडिय़ों मे पंखे नहीं होने की बात कहते हुए पंखे उपलब्ध कराने की मांग की थी। जिस पर सहमति जताते हुए सांसद श्री साहू ने जल्द ही आंगनवाडिय़ों में पंखे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। इसी आश्वासन को पूरा करते हुए सांसद श्री साहू ने स्वयं के व्यय पर चंद दिनों के अंदर ही आंगनवाडिय़ों में पंखे उपलब्ध करा दिये है।
इन 50 आंगनवाडिय़ों को मिले पंखे
सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा स्वयं के व्यय पर छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की 50 आंगनवाडिय़ों को पंखे उपलब्ध कराये गये। जिसके तहत छिन्दवाड़ा शहरी की 8, चौरई विकासखण्ड की 7, हर्रई विकासखण्ड की 4, अमरवाड़ा विकासखण्ड की 3, परासिया विकासखण्ड की 7, जामई विकासखण्ड की 7, पांढुर्णा विकाखण्ड की 7 एवं सौंसर विकासखण्ड की 7 आंगनवाडिय़ा शामिल है।
बिजली विहीन आंगनवाडिय़ों में जल्द मिलेगी सौर ऊर्जा से बिजली
सांसद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री साहू ने छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा पंखे लेने के लिए पहुंची आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी आंगनवाडिय़ों में बिजली उपलब्ध नहीं होने की जानकारी सांसद श्री साहू को दी। जिसपर सांसद श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली विहिन आंगनवाडिय़ों में बिजली उपलब्ध करा दी जायेगी। इस दौरान सांसद श्री साहू ने महिला बाल विकास के अधिकारियों से बिजली विहिन आंगनवाडिय़ों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
सांसद कार्यालय में आयोजित पंखे वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, सभापति जगेन्द्र अल्डक, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, संतोष पटेल, विशवेन्द्र बैस, पंकज पाटनी, रिषभ ताम्रकार, जितेन्द्र राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.हेमन्त छेकर, सृजल दत्त सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित थी।


