छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

 आज भी लोगों के हृदय पटल पर स्थापित है मां अहिल्या: बंटी विवेक साहू

पुण्यश्लोक मां अहिल्याबाई होल्कर जी की सौंसर में आयोजित 300 वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

Chhindwara 21 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पुण्यश्लोक मां अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती का कार्यक्रम सौंसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि मां अहिल्या एक कुशल शासक से राजमाता और राजमाता से लोकमाता बनकर आज भी लोगों के हृदय पटल पर स्थापित है। देवी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था, लेकिन हम सौभाग्यशाली है कि उनका संपूर्ण जीवन मध्यप्रदेश में बीता। आज उनकी 300 वीं जयंती पर हम उनके बिंदु से विराट तक की यात्रा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शो पर चल रहे है।
         सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मां अहिल्या के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए आज स्वयं को प्रधानसेवक संबोधित करते है। उन्होंने नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा को सुलभ और सरल बनाया है। उन्होंने स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण निश्चित कर महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित किया है, जिसको उन्होंने नारी वंदन अधिनियम से लागू किया है। मां अहिल्या अपने धर्म परायणता, न्यायप्रियता, परोपकार और राष्ट्रनिष्ठा के लिए जानी जाती है। 
मां अहिल्या नारी नेतृत्व,सेवा और न्याय से सजी शक्ति की अनुपम कहानी है। वे मात्र 12 वर्ष की आयु में राजवधु  बनकर इंदौर आई थी। उन्होंने अपना सारा जीवन भगवान शिवजी को समर्पित करके व्यतीत किया, उन्होंने मां नर्मदा के तट पर नियमित पूजा, यज्ञ और सत्संग का हमेशा आयोजन किया वह कहती थी ईश्वर ने मुझ पर जो उत्तरदायित्व रखा है उसे मुझे निभाना है मेरा काम प्रजा को सुखी रखना है, मैं अपने प्रत्येक काम के लिए जिम्मेदार हूँ। अहिल्याबाई का शासन अठारहवीं सदी का सबसे मजबूत एवं टिकाऊ शासन रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!