छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

 ईआईए के प्रावधानों के साथ खिलवाड़ पर रोक लगाये केंद्र सरकार: जितेंद्र चौहान 

 450 परियोजनाओं को गलत तरीके से जारी डीम्ड पर्यावरण स्वीकृति को निरस्त करने की मांग की चौहान ने 

Chhindwara 08 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:-  मध्यप्रदेश में स्टेट एनवायरमेंट इम्पेक्ट असेसमेंट  एथॉरिटी (एस ईईएआई) की मंजूरी के बिना प्रदेश में लगभग 450 खनिज, उद्योग एवं निर्माण परियोजनाओं को डीम्ड पर्यावरणीय स्वीकृति जारी करना यह एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है इस मामले में एक सोची समझी साजिश के तहत जानबूझकर अनियमितता बरती गयी।
एसईईएआई के चैयरमेन के अथक प्रयासों के बावजूद  बैठक का आयोजन न करके ईआईए नोटिफिकेशन 2006 के पैरा- 8, कंडिका- 3 का अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से बैठक को टाला गया ताकि परियोजनाओं को डीम्ड स्वीकृति जारी की जा सकेइस प्रकार की गयी गम्भीर अनियमितता ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश में अफसर स्वेच्छाचारी नीति अपना कर कार्य कर रहे है इस मामले में भारी भ्रष्टाचार की बदबू आ रही है ।
एसईईएआई के चैयरमेन की मंजूरी के बिना इस प्रकार   परियोजनाओं को पर्यावरणीय स्वीकृति जारी करने पर स्वयं चैयरमेन ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। यह न केवल भ्रष्टाचार, बल्कि पर्यावरण और जनमानस के साथ खिलवाड़ है ।परियोजनाओं को गलत तरीके से जारी पर्यावरणीय स्वीकृति के कारण  हमारे जंगल, नदियां, और जैव विविधता को क्षति हो सकती है। परियोजनाएं कार्बन उत्सर्जन बढ़ाकर ग्लोबल वार्मिंग को तेज कर सकती हैं, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं ध्वनी प्रदूषण में बढ़ोत्तरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता इससे  ग्रामीणजनों की आजीविका, और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
समाजसेवी एवं परियोजना मामलों के जानकार  जितेंद सिंह चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुऐ बताया कि केंद्र सरकार ने कुछ वर्ष पूर्व खनन क्षेत्र में अनियमितता को ठीक करने के लिए शाह कमीशन का गठन किया था तब एक बात यह भी सामने आयी थी कि देश मे कई वर्षों से खनन पट्टे स्वत: डीम्ड रिन्यू हो रहे थे आज फिर इसी तर्ज पर पर्यावरण की डीम्ड स्वीकृति जारी करने का घिनौना खेल सामने आया है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!