उगली यशो:- प्रचंड मतों से विजयी होने के बाद सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का उगली नगर आगमन हुआ जहां उगली भाजपा मंडल के सैकड़ों वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी,बूथ अध्यक्षों,मोर्चो के अध्यक्षों कार्यकर्ताओं ने अपने नव निर्वाचित सांसद का बहुत ही भव्य और गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया उगली भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय उइके ने बताया कि सभी कार्यकर्ता तय समय अनुसार अपने नेता की अगवानी में झंडा चौंक मे उपस्थित हुए सांसद के आगमन पर सभी कार्यकर्ताओं ने झंडा चौंक में ही पुष्पहार ,पार्टी दुप्पटा से स्वागत किया ।
तत्पश्चात रैली झंडा चौंक से प्रारंभ होकर ढोल डीजे धमाल भव्य आतिशबाजी के साथ उगली बाजार चौंक पहुंची जहां नव निर्वाचित सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने सभी व्यापारी बंधुओ का हाथ जोड़कर अभिवादन किया रैली सीधे बस स्टेंड होते हुए उगली थाना पहुंची जहां थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सांसद ने वृक्षारोपण किया तत्पश्चात श्री कुलस्ते उगली में उन्ही के द्वारा इक्कीस वर्ष पहले स्थापित महाराजा दलपत शाह जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर उन्हें प्रणाम कर माल्यार्पण किया और इक्कीस वर्ष कितनी विषम परिस्थिति में यहां महाराजा दलपत शाह जी को स्थापित किया था उस समय को याद किया ।
विधायक कमी खलने नहीं दूंगा, हर कार्यकत्र्ता की बात सुनी जायेगी – कुलस्ते
तत्पश्चात श्री सांसद कुलस्ते बैठक स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक प्रारंभ हुई ,सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री कुलस्ते ने उगली मंडल से जीत दिलाने पर सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त किया और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे विधायक की कमी खलने नही देंगे विकास से संबंधित सारे काम यहां प्राथमिकता से करेंगे सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे उनके साथ हैं ,कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि कभी कोई बात आए तो निसंकोच वो उनको बता सकते हैं
प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्र आयोजित करने पर दिया जोर
आगे श्री कुलस्ते ने कहा कि आज आप सभी ने जो स्वागत किया है उसका कर्जदार हूं आप सभी के इस प्यार से अभिभूत हूं आगे संगठन को लेकर कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद जिला कार्यसमिति बैठक और फिर मंडल कार्यसमिति होती है और आज वही बैठक उगली में संपन्न हो रही है प्रदेश की बैठक में आए राजनैतिक प्रस्ताव पर सभी ने ताली बजाकर एवं एक स्वर में समर्थन किया साथ ही तीसरी बार नरेन्द्र मोदी जी को प्रधान मंत्री बनने पर उगली मंडल कार्यसमिति की ओर से बधाई दी गई, ताली बजाकर हर्ष व्यक्त किया गया । आगे कुलस्ते ने शक्ति केंद्रो की बैठकें संपन्न कराने एवं प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनना एवम संगठन एप पर अपलोड करने की बात कही ,वहीं बैठक में अपनी बात रखते हुए उगली मंडल अध्यक्ष संजय उइके ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम जो आए हैं उन बातों को बताया साथ ही कल से शुरू हो रहे शक्ति केंद्रो की बैठक में शामिल होने का आग्रह किया बैठक को जिला भाजपा महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने भी संबोधित किया और संगठनात्मक संरचना और कार्यक्रमों पर अपनी बात रखी प्रमोद जैन ने भी संबोधित किया इस अवसर पर उगली भाजपा के सैकड़ों की संख्या में खेती और भारी बारिश के बाद भी सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे मंचासीन सभी अतिथियों एवम उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का संजय उइके ने आभार किया अल्पाहार चाय के बाद बैठक समाप्त हुई





