छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनी

एफएम रिले केन्द्र का आज होगा शुभारंभ, सांसद ने एक साथ जिले को दी तीन सौगाते

सिवनी 28 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- जिले को 28 अप्रैल शुक्रवार को तीन बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पेंचव्हेली ट्रेन एवं पातालकोट एक्सप्रेस तथा 100 वाट एफ.एम.रिले केन्द्र का शुभारंभ 28 अप्रैल को बालाघाट सिवनी सांसद डॉ.ढालसिंह बिसेन द्वारा किया जायेगा। रेल्वे स्टेशन सिवनी में आयोजित कार्यक्रम सांसद डॉ. बिसेन के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक दिनेश राय मुनमुन के सम्मानीय आतिथ्य में प्रात: 05:30 बजे संपन्न होगा। इन दो टे्रनों से जहां रेल सुविधा का विस्तार होगा वहीं मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए एफएम रिले केन्द्र जिले वासियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
श्री ठाकरे ने बताया कि 28 अप्रैल सिवनी के लिए सांसद की ओर से दी गई सौगात का अवसर है। शुक्रवार 28 अप्रैल को प्रात: 10:30 बजे 100 वाट एफ.एम.रिले केन्द्र का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अपरबैनगंगा कालोनी स्थित आकाशवाणी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में किया जायेगा। सिवनी में यह आयोजन सांसद डॉ. बिसेन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। इस रिले केन्द्र के प्रारंभ होने से आकाशवाणी के प्रसारण नेटवर्क का एक अध्याय सिवनी से जुड़ गया है। इस केन्द्र से सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक आकाशवाणी भोपाल के कार्यक्रमों का अनुप्रसारण किया जायेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!