नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, औषधि वितरण एवं पंचकर्म सेवाएं रही आकर्षण का केंद्र
Chhindwara 15 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नेमा क्षारसूत्र संस्थान द्वारा इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन (ढ्ढङ्कह्र), छिंदवाड़ा टीम के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय परिवार दिवस के उपलक्ष्य में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, औषधि वितरण एवं पंचकर्म सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पवन नेमा ने बताया कि इस अवसर पर सैनिक परिवारों के स्वास्थ्य की नाड़ी परीक्षण पद्धति से जांच की गई। साथ ही, ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ की सफलता के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उन्हें समाज के प्रति उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। शिविर में कुल 28 सैनिक परिवारों की नाड़ी परीक्षण द्वारा जांच आयुर्वेदाचार्य डॉ. पवन नेमा द्वारा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक के.एस. सिगोतिया, अशोक साखरे एवं एम.एल. यादव उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा करते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा हेतु जागरूक किया। शिविर के सफल आयोजन में समस्त भूतपूर्व सैनिक परिवारों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा अहिरवार द्वारा किया गया, तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती तक्षशीला बंसोड़ ने किया।



