छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापार

 छिंदवाड़ा कृषि उपज मंडी में सैकड़ों क्विंटल अनाज पानी में बहा

   छिंदवाड़ा यशो:- अनाज मंडी में बारिश का कहर देखने मिला कृषि उपज मंडी में सैकड़ों क्विंटल अनाज पानी में बह गया किसानों ने अनाज की बोली खुले में लगाने के आरोप लगाए और खाली पड़े हैं मंडी में शेड , छिंदवाड़ा में आज हुई झमाझम बारिश में कुसमेली स्थित कृषि उपज मंडी में कई किसानों का अनाज बह गया।
 आज किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे थे लेकिन हमेशा की तरह ही यहां मंडी प्रशासन ने नीलामी खुले प्रांगण में आयोजित की थी। इसके पहले कि किसानों का अनाज बिक पाता अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई और मंडी प्रांगण में पड़ा किसानों का अनाज बह गया है।अचानक की इस बारिश से सैकड़ो किसानों को भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। किसानों द्वारा इसे मंडी प्रशासन की लापरवाही बताया जा रहा है क्योंकि मंडी में शेड खाली पड़े होने के बावजूद भी नीलामी खुले आसमान के नीचे कराई गई थी ।

ज्यादा नुकसान नहीं हुआ 

अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला ने कहा कि मण्डी के बाहर जो मक्का थी उसमेंं कुछ बही है, किसान मक्का सुखाने लाता है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!