
मंडला 08 अप्रैल 2023
मंडला यशो :- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिले के मंडलों शक्ति केंद्र एवं बूथ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का संबोधन सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं ने सुना ।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले सभी मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ जनों को याद किया गया भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में श्री भीष्म द्विवेदी ने पार्टी का ध्वज फहराया सभी मंडलों पर मंडल अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र एवं बूथ में भाजपा का ध्वज फहराया गया, कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर चर्चा की एवं जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने में जिनका योगदान रहा उनको याद किया गया तथा जिले भर में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी ने मंडला ग्रामीण मंडल के ग्राम में दीवार लेखन कर प्रदेश संगठन के कार्यक्रम की शुरुआत की वही जिले के 17 मंडलों में मंडल अध्यक्षों ने दीवार लेखन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जिले में युवाओं की चौपाल आयोजित की गई इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा युवाओं के कल्याण और उनके विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा केंद्रित रही, युवा मोर्चा की आज चौपाल में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



