छिंदवाड़ा

 डालमिया कम्पनी ने भू-स्वामियो को काम से किया बंद  

 मंडला नॉर्थ कोयला खदान में इंटक ने ली गेट मीटिंग 

 Chhindwara 10 June 2025
छिंदवाड़ा यशो :- (परासिया)। क्षेत्र के बिछुआ पठार में जे पी एसोसिएट्स ने मंडला नॉर्थ कोयला खदान खोलने के लिए लगभग 70 किसानों की जमीन ली है। कंपनी ने इन किसानों को मुआवजे के अलावा नौकरी भी दी है। लेकिन गत 22 मई को कंपनी ने मंडला नॉर्थ कोयला खदान को डालमिया भारत सीमेंट कंपनी लिमिटेड को दे दिया है। जिसके बाद कंपनी ने कुछ भू स्वामी को नौकरी पर रखा है, लेकिन उचित वेतन नहीं दिया जा रहा है। 
वही बहुत से भू स्वामियों को नौकरी से बंद कर दिया गया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय कोयला खान मजदूर संघ (इंटक ) ने सुबह के समय भू स्वामियों के साथ गेट मीटिंग लेकर धरना प्रदर्शन किया। इंटक महामंत्री भगवान दीन यादव ने बताया कि कंपनी के द्वारा गत 28 मई तक सभी भू स्वामियों को नौकरी पर रखना था, लेकिन नौकरी पर जब नहीं रखा गया तब इंटक अध्यक्ष एवं विधायक सोहन बाल्मिक ने समस्या के निदान के लिए एसडीएम कार्यालय में कम्पनी के अधिकारियों के साथ 28 बिन्दुओं के मांग पत्र पर चर्चा की थी।
 लेकिन डालमिया कम्पनी के अधिकारियों ने अभी तक मांगों पर कुछ नहीं किया।गेट मीटिंग में इंटक पदाधिकारियों में भगवान दीन यादव, मनोज तिवारी,मदन जगेला, साबिर खान, मनोज साहू एवं भू स्वामी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!