कांग्रेस पुजारी प्रकोष्ठ द्वारा कांग्रेस कार्यालय के सामने जिले की समृद्धि के लिये सुंदरकांड का पाठ
सिवनी 12 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- सिवनी जिला कांग्रेस कमेटी एवं मंदिर एवं पुजारी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 11 अप्रेल को जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन के प्रागंण में सिवनी जिले की सुख समृद्धि की कामना के साथ पूज्य गुरूदेव दंडी सन्यासी महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराजश्री जी की गरिमामय उपस्थिति में बालस्वरूप हनुमान मंदिर समिति के सम्मानीय सदस्य गणों द्वारा विधिविधान के साथ सुंदर कांड का पाठ किया गया, इस भव्य कार्यक्रम में राम दरबार की भव्य झांकी एवं बालस्वरूप हनुमान जी की प्रतिमा इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी। दंडी स्वामी प्रज्ञानानंद जी का आगमन होते ही उपस्थित बटुको द्वारा गगनभेदी मत्रोंच्चार के साथ स्वामी जी का स्वागत किया तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना एवं मंदिर एवं पुजारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओम दीक्षित सहित उपस्थित जन समुदाय ने स्वामी जी पर पुष्प वर्षा कर पादुका पूजन किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता जे.पी.एस. तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत दण्डी स्वामी प्रज्ञानंद जी के संक्षिप्त प्रवचनों से प्रारंभ हुआ। श्री दण्डी स्वामी जी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा की भारत वर्ष एक धर्मपरायण देश है धर्म के कारण ही भारत को विश्व गुरू माना गया है। स्वामी जी ने आगे कहां की हमें प्रसन्नता है कि पक्ष और विपक्ष अपना अपना कार्य कर रहें है विपक्ष में होने के नाते कांग्रेस धरना आंदोलन कर अपना दायित्व निभा रही है। स्वामी जी ने आगे कहां कि धर्म के चलते ही पांडव महाभारत के युद्ध में विजयी हुये थे, स्वामी जी ने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि आप लोग धर्म के अनुकूल कार्य कर रहें है आपने आगे कहां कि भारत को विश्व गुरू इस लिये कहा जाता है कि यह सबको धर्म की शिक्षा देता है और सभी को अपना परिवार मानता है उन्होंने कहां कि भारत ही एक मात्र देश है जिसे माता कहलाने का अधिकार प्राप्त है। माता मनुष्य की पहली गुरू होती है और माता ही सभी के भरण पोषण का इंतजाम करती है दण्डी स्वामी ने सिवनी जिले के बारे में कहा कि हम सभी लोग भाग्यशाली है कि हम शिव की नगरी निवास करते है जहां की जगत्गुरू शंकराचार्य जी अवतरित हुये और दो-दो पीठ के शंकराचार्य बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
स्वामी जी के धर्मोपदेश के पश्चात बालस्वरूप हनुमान मंदिर समिति के सदस्य श्री विनय शराफ, पवन सोनी, सोनू दुबे, अजय अवस्थी, रवि करोसिया, राकेश सोनी, नवीन जी, पंडित शरद शर्मा, सोम पाठक, कपील पांडे, ओमप्रकाश शर्मा द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ किया गया। उपस्थित कांग्रेस जनो सहित नगर के धर्मपे्रमी नागरिकों द्वारा संगीतमयी सुंदर कांड के पाठ में शामिल होकर सुंदरकांड का पाठ किया। तत्पश्चात रामायणजी की आरती कर प्रसाद वितरण के बाद रात्रि 11 बजे कार्यक्रम का समापन्न किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंडित राजेन्द्र पांडे जी, ठा. रजनीशसिंह, पंडित पंकज शर्मा, ब्रजेशसिंह(लल्लू)बघेल, राजा बघेल, मोहनसिंह चंदेल, जे.पी.एस.तिवारी, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, सुरेन्द्र करोसिया, आनंद पंजवानी, राजेश मानाठाकुर, ऐश्वर्य सुमित मिश्रा, देवेन्द्र ठाकुर, भीष्मप्रतापसिंह अप्पू ठाकुर, पंडित लोकेश शुक्ला, संजय सनोडिया, डालचंद बर्वे, गेंदलाल भलावी, विजय तिवारी, विनोद यादव, योगेन्द्र सोनी, मोहनसिंह ठाकुर, श्रीमति तृप्ति नामदेव, श्रीमति आशा चंदेल, श्रीमति कविता कहार, श्रीमति ललिता बघेल, घनश्याम सनोडिया, तेजसिंह रघुवंशी, सूर्यनारायणसिंह बघेल, सुजीत नाहटा, पंकज बाउसकर, अजय मिश्रा, संदेश तिव्हन, सुशील ठाकुर, अजय मानाठाकुर, योगेन्द्र सोनी, टिकेन्द्र देशमुख, नितिन शुक्ला, सुशील सोनकेशरिया, विपिन यादव, योगेश ब्यौहार, राजपालसिंह बघेल, रामानसिंह बघेल, रामदास ठाकुर, सुदेश चैरसिया, राजू कहार, शिव सनोडिया, आदित्य मोन्टू भूरा, अंकित जावरे, रामकिशोर बघेल, राजकुमार चंकी तिवारी, ओम उपाध्याय, धनंजसिंह, नेमकुमार जैन, राजू बाधी, प्रवेश बाबू भालोटिया, नन्दू यादव, नितिन बघेल, सुजीत गोदरे, ठा. जयप्रकाश परिहार, नमन चैरसिया, मोनू राय, विक्रम वर्मा सहित बडी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।



