क्राइममध्यप्रदेशव्यापारसिवनी
धान घोटाला में आशीष अग्रवाल पर आपराधिक प्रकरण दर्ज
मिल में बड़ी मात्रा में पाया गया अन्य राज्यों का घटिया चावल, मिलिंग की ली गयी धान मिली कम
25 Seoni 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश धान खरीदी घोटाला में सिवनी जिले के राईस मिलर्स आशीष आशु अग्रवाल बड़ी हेराफेरी करने वालों में सामने आये है ईओडब्ल्यु ने उनके खिलाफ खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(5) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
राईस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं शकुंतला देवी राइस मिल के संचालक आशीष आशु अग्रवाल पर अंतत: आपराधिक प्रकरण दर्ज हो ही गया । जानकारी के अनुसार आशु अग्रवाल अपने उच्च पदस्थ सूत्रों से संपर्क कर बचने का भरसक प्रयास रहे थे परंतु उन्हें कहीं से भी राहत नहीं मिली । बताया जाता है कि राईस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष होने की धौंस दिखकर भी इन्होंने बचने का प्रयास किया परंतु वह धौंस भी धरी की धरी रह गयी राजनैतिक क्षत्रप भी इनके आपराधिक कृत्य की तासीर समझ कर इनसे पीछा छुड़ाना उचित समझ रहे है ।
यहाँ बता दें कि इनके यहाँ बड़ी मात्रा में अनियमित्ताएँ पायी गयी है और इन्होंने मिलिंग के नाम पर संबंधित तंत्र की मिलीभगत से बहुत गड़बड़ घोटाले किये है । गत दिनों आर्थिक अपराध शाखा की टीम के छापे के बाद से स्पष्ट हो गया था कि आशीष अग्रवाल द्वारा कोई बड़ी गड़बड़ी गयी है ।
यहाँ बता दें कि ई ओ डब्ल्यु को शकुंतला देवी राइस मिल में मिलिंग के लिए आवंटित धान में 3184 क्विंटल धान कम मिलने के साथ मिल परिसर में हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों से आयतित चावल प्राप्त हुआ । इसके अलावा बालाघाट जिले की एक राइस मिल का 28,590 किलोग्राम चावल से भरा ट्रक भी बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार मिलिंग के लिये अच्छी गुणवत्ता की धान उठाकर बेच दिया जाता था और अन्य प्रदेश से आयात किया हुआ घटिया क्वालिटी का चावल वेयर हाऊस में जमा किया जाता था । यह इतना घटिया चावल होता था कि उसे जानवर भी नहीं खाता था हालांकि यह खेल वर्षो से चल रहा था और खेल में बड़ी भूमिका सिवनी के राईस मिलर्स आशीष अग्रवाल की होना काफी दिनों से चर्चा में रहा है और इसमें संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका भी रहती थी ।
यहाँ बता दें कि धान खरीदी एवं मिलिंग में भारी घोटाला पहले जबलपुर में सामने आया था और वहाँ जब एक एक तार जोड़कर जांच की गयी तो सामने आया कि धान की सरकारी खरीदी में बड़ी गड़बडियाँ हो रही है फिर बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिण्डोरी, सागर, पन्ना और सिवनी जिलों में धान उपार्जन प्रक्रिया की जाँच की गयी जिसमें पाया गया कि 50,000 क्विंटल से अधिक धान खरीद प्रक्रिया में हेराफेरी की गयी है । इस पूरी प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों पर आर्थिक अपराध शाखा ने 8 जिलों की 38 सहकारी समितियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 145 लोगों के विरुद्ध 38 स्नढ्ढक्र दर्ज की हैं।
शकुंतला देवी राईस मिल के संचालक आशीष अग्रवाल सहित अन्य के खिलाफ धान घोटाले मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(5) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उक्त धारा का अपराध लोक सेवकों, बैंकरों, व्यापारियों, और संपत्ति से जुड़े अन्य पेशेवरों को आपराधिक विश्वासघात पर किया जाता है इसमें 10 वर्ष के कठोर दंड का प्रावधान और जुर्माना हो सकता है ।





