भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने आमजन से शामिल होने की अपील की
सिवनी 06 अप्रैल 2023 –
सिवनी यशो:-भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आज शुक्रवार 07 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से नगर की विभिन्न समस्याओ ंको लेकर नगर पालिका कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।
नगर की पेयजल आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं को लेक आयोजित आज के इस धरना प्रदर्शन में नगर पालिका में भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने भाजपा के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों कार्यकत्र्ताओं एवं आमजनों से उपस्थिती की अपील की है । श्री सनोडिया ने अपनी इस अपील में कहा है कि कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद के अल्प कार्यकाल में नगर की व्यवस्थाएँ चौपट हो गयी है और नगर में नपा की उदासीनता के चलते भारी आक्रोश है । जनभावनाओं को समझते हुये भाजपा पार्षद दल सहित जिला भाजपा के साथ आज धरना प्रदर्शन कर रहा है इसमें आप सभी की उपस्थिती आपेक्षित है ।



