मंडला

पर्यटन स्थल में महिला सेवा प्रदाताओं के लिए बेहतर वातावरण हेतु सेफ्टी ऑडिट

  1. पर्यटन स्थल में महिला सेवा प्रदाताओं के लिए बेहतर वातावरण हेतु सेफ्टी ऑडिट

 मध्य प्रदेश शासन महिलाओं की सुरक्षा एवं उनको आत्म निर्भर बनाने के लिए कृत संकल्पित है मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का क्रियान्वयन 20 जिलों के 50 पर्यटन स्थलों पर महिला बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की निर्भया योजना अंतर्गत किया जा रहा है परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव उत्पन्न करना है ताकि वे पर्यटन का आनंद प्राप्त कर सकें महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए परियोजना सहयोगी संस्था सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट (कार्ड) द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत मंडला संकुल रपटा घाट व संगम घाट पर पर्यटकों विशेषकर महिला पर्यटकों एवं पर्यटन स्थल की महिला सेवा प्रदाताओं के लिए बेहतर वातावरण निर्माण के लिए सेफ्टी ऑडिट तथा अधोसंरचना अंतराल अभियान संचालित किया गया। 

 अभियान में महिला सुरक्षा शाखा थाना से सोमवती कुम्हरे, परिवार परामर्श थाना से पार्वती सैयाम नगर पालिका से राकेश डागौर व सुनील बैंजमिन तथा पयर्टन स्थल के हितधारक उपस्थित रहे।

अभियान में पर्यटन स्थलों पर महिला पर्यटकों की संख्या में वृद्धि तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु पुलिस तथा नगर पालिका से समन्वय व सहयोग के उद्देश्य से की गई। साथ ही पयर्टन स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, सीसीटीवी, परिवहन संबंधी, अधोसंरचना संबंधी, हेल्पलाइन कियोस्क तथा सामुदायिक सहयोग के विषय पर किए जाने वाले कार्य अन्तराल की पहचान की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!