राजनीतिसिवनी

 पुर्नविकसित रेल्वे स्टेशन उदघाटन में शामिल हुये सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन

-जिला भाजपा कार्यालय मे किया प्रदर्शनी का अवलोकन

Seoni 22 May 2025
सिवनी यशो :-   गुरुवार दिनांक 22 मई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन पुर्नविकसित रेल्वे स्टेशन उदघाटन कार्यक्रम मे शामिल हुए। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्टेशन सिवनी मे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत 103 पुर्नविकसित रेल्वे स्टेशनों एवं अन्य परियोजनाओं के उदघाटन कार्यक्रम मे विधायक दिनेश राय मुनमुन अतिथि के रूप सांसद श्रीमती भारती पारधी के साथ शामिल हुए। जहां पर अधिकारियों द्वारा आपका शाल, श्रीफल भेंटकर पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया। 
इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन  व सांसद श्रीमती पारधी के करकमलों से भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाकर स्लोगन, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। साथ सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। इसके साथ ही पुर्नविकसित रेल्वे स्टेशन का लोकार्पण किया गया।
 इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या मे आमजनों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी के साथ देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जन्मजयंती के अवसर पर जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे लगायी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!