Seoni 22 June 2025
सिवनी यशो:- जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता (भा.पु.से.) के निर्देश पर 21-22 जून की मध्यरात्रि में विशेष “नाइट कांबिंग ऑपरेशन” चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जी. डी. शर्मा ने किया, जिसमें सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने-अपने दल के साथ शामिल हुए।
कार्रवाई का सारांश:
-
समय अवधि: 22 जून की रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक, बल की संख्या: 119 पुलिसकर्मी, गिरफ्तारी:, 16 स्थायी वारंटी46 गिरफ्तारी वारंटी
-
जांच:- 50 निगरानी / गुंडा / संदिग्ध बदमाश, 250+ संदिग्ध वाहन, होटल, लॉज, ढाबे, धार्मिक स्थल आदि की सघन जांच
पुलिस अधीक्षक की सख्ती:
इस कांबिंग ऑपरेशन से पूर्व पुलिस अधीक्षक ने समस्त बल को ब्रीफ कर सख्त निर्देश जारी किए थे कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
संदेश:
सिवनी पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास पैदा करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।




