सिवनी 09 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- द्विपीठाधीश्वर बम्हलीन जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के कृपापात्र शिष्य दंडी स्वामी प्रज्ञानानंद महाराज के मुखारबिंद से रविवार 09 अप्रैल 23 से भागवत कथा मठ मंदिर प्रांगण में आयोजित थी इस भागवत कथा का बैमौसम बारिश के कारण स्थान परिवर्तन कर दिया गया है। भागवत कथा निर्धारित समय पर छिंदवाडा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में स्थित राजश्री पैलेस में आयोजित होगी। रविवार को भागवत कथा के प्रथम दिन नगर के हद्य स्थल राममंदिर चौक से शोभायात्रा निकाली गई । इस शोभायात्रा में बडी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। भागवत कथा के आयोजक मंडल ने पिछले कुछ दिनों से दोपहर के समय बैमौसम हो रही बारिश के कारण भागवत कथा आयोजन का स्थल छिंदवाडा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड राजश्री पैलेस कर दिया है। ओर समस्त धर्मप्रेमी जनों से भागवत कथा में शामिल होने का आग्रह किया है।



