क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

 पूर्व सांसद नकुलनाथ के नाम से बनाई फर्जी आईडी

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने सिटी कोतवाली में दी लिखित शिकायत

Chhindwara 23 May 2025
 छिंदवाड़ा यशो:-  जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बनाकर संचालित की जा रही है। उक्त व्यक्ति कांग्रेस अथवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का नहीं हैं। वह कांग्रेस के किसी भी मोर्चा संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ से भी नहीं जुड़ा है। उक्त फर्जी आइडी से लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है जो कि एक गम्भीर अपराध की श्रेणी में आता है।
कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग छिन्दवाड़ा के द्वारा सिटी कोतवाली में एक लिखित शिकायत प्रस्तुत कर माननीय नकुलनाथ जी के नाम से संचालित की जा रही फर्जी आईडी को बंद करने के साथ ही आईडी बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी के नाम प्रस्तुत शिकायत में उल्लेख किया गया है कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर माननीय नकुलनाथ जी के नाम से एक आईडी बनाई गई है। आईडी में मो. 9425174362 का उपयोग किया गया है।
उक्त  फर्जी फेसबुक आइडी के माध्यम से महिलाओं को संदेश भेजकर उन्हें कांग्रेस में पद देने का प्रलोभन देकर गुमराह किया जा रहा है जो कि पूर्णत: गलत व आपराधिक है। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष धीरज सूर्यवंशी के द्वारा जब उक्त व्यक्ति को फोन किया गया तो उसने फोन तो उठाया किन्तु कोई जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया। कोतवाली पुलिस थाना में शिकायत करने पहुंचे सुरेश कपाले, नितिन उपाध्याय, गौरव पराते, स्वप्निल शर्मा, सचिन दुबे ने पुलिस से मांग की है कि तत्काल साइबर सेल के माध्यम से उक्त आईडी को बंद किया जाए ताकि भविष्य में यह आईडी पुन: उपयोग में ना ली जा सके साथ ही आईडी बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर सख्त कार्रवाई की जाए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!