प्रदेश के आदिवासियों को शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री की एक और नई सौगात
सिवनी 08 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- पेसा एक्ट और वनाधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के कड़े निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए थे, ।
ग्राउंड स्तर पर किरयानवयन की निगरानी एवं समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय टाक्स फोर्स का गठन करने वाला देश में पहला राज्य बना। इस टास्क फोर्स में
जावरकाठी निवासी पूर्व कलेक्टर डॉ श्याम सिंह कुमरे सहित 12 को मुख्यमंत्री ने सदस्य बनाया।
जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्ष,मुख्य सचिव म प्र शासन,डॉ शरद लेले , मिलिंद थत्ते , डॉ श्याम सिंह कुमरे आईएएस से नि , मिलिंद दांडेकर , संपतिया उईके, वन विकास निगम अध्यक्ष माधव सिंह डाबर , कालू सिंह मुजालदा , रूपनारायण मांडवे , अपर मुख्य सचिव वन विभाग , अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सदस्य सचिव, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग सभी को सदस्य बनाया गया है।
पेसा एक्ट कानून एवं मध्यप्रदेश वन अधिकार अधिनियम को बेहतर ढंग से क्रियान्वन कर अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगो के लिए पारंपरिक ग्राम सभाओं के माध्यम से सुशासन सुनिश्चित करने के लिए यह टास्क फोर्स बनाया गया है।
सिवनी जिले के बरघाट जावरकाठी निवासी आईएएस पूर्व कलेक्टर डॉक्टर श्याम सिंह कुमरे को टास्क फोर्स में सदस्य बनाए जाने से जिलेवासियों , विशेष रूप से आदिवासियों में हर्ष व्याप्त है और
जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।



