छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रधानमंत्री , राष्ट्रीय अध्यक्ष  के मंत्र को जमीन पर उतारें पार्टी कार्यकर्ता – हितानंद 

संगठन महामंत्री ने छिंदवाड़ा के तामिया में किया बूथ विस्तारक अभियान-2 का शुभारंभ
छिंदवाड़ा 14 मार्च 2023
छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बूथ की मजबूती का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया था। बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान हमें प्रधानमंत्री   और राष्ट्रीय अध्यक्ष  के इसी मंत्र को जमीन पर उतारना है। बूथों को डिजिटल और सशक्त बनाकर संगठन को मजबूती देना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद  ने छिंदवाड़ा जिले के तामिया में मंगलवार को बूथ विस्तारक अभियान-2 का शुभारंभ करते हुए कही। इसके उपरांत प्रदेश संगठन महामंत्री परासिया, छिंदवाड़ा, सौंसर और पांढुर्णा विधानसभा में चलाए जा रहे अभियान में शामिल हुए।
10 दिनों तक बूथों पर रहेगी पार्टी
संगठन महामंत्री  हितानंद ने जुन्नारदेव विधानसभा अंतर्गत तामिया मण्डल के बूथ क्र.26 एवं 27 (झिरपा व खंचारी) में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने स्व. ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक अभियान चलाया था। उस अभियान के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए और पन्ना प्रमुख बनाने का काम किया गया। आज से इसी अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है, जो 24 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के दौरान हमें एक बार फिर उसी काम को करना है। अगले दस दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर ही रहेगी।
अभियान के दौरान लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे
संगठन महामंत्री हितानन्द ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा की जा रही है। समितियों का  गठन किया जा रहा है। पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समितियां बनाई जा रही हैं। इस अभियान के दौरान हम हितग्राहियों से संपर्क करने और उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम भी करेंगे। प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसके साथ ही हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला और युवा प्रमुख की नियुक्ति भी की जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष  श्याम महाजन, जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, जिला संगठन प्रभारी  संतोष पारीक, लोकसभा विस्तारक  अशोक यादव, पूर्व विधायक  नत्थन शाह कवरेती, जिला महामंत्री श्रीमती कांता ठाकुर,  आशीष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष  सुनील मर्सकोले, बूथ अध्यक्ष धनंजय (रिंकू) साहू व श्रीमती जानकी पठेरिया एवं बूथ महामंत्री बीएलओ एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!