मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

 बैनगंगा उद्गम मुंडारा एवं शेर नदी में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में होंगे शामिल 

सिवनी यशो:-  रविवार16 जून को मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री  प्रहलाद पटेल का आगमन सिवनी जिले की जीवनदायनी नदी बैनगंगा के उदगम स्थल मुंडारा में10.30 बजे होगा । जहाँ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है तथा जनता से इस जल संवर्धन विष्य पर संवाद का कार्यक्रम होगा । इसी तरह लखनादौन विकासखंड के शेर नदी में भी दोपहर 3 बजे उक्त कार्यक्रम आयोजित है। 
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने जिले में आयोजित दोनों कार्यक्रम में  जिले के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण मंडल के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जल संवर्धन एवं वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!