छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलविचारसिवनी

बैसाख शुक्ल पंचमी को हर वर्ष आदि शंकराचार्य अवतरण दिवस को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा

सिवनी 14 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- मध्प्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मंत्रालय, भोपाल के पत्र क्रमांक 74/1461/2021/18-1 भोपाल दिनांक 07 जनवरी 2022 के संबंध में नगरीय निकायों में नगर गौरव दिवस (City Day) निर्धारित कर आयोजन करने के संबंध में प्राप्त निर्देश के पालन में नगर पालिका परिषद के साधारण सम्मेलन बैठक दिनांक 28/10/2022 के प्रस्ताव क्रमांक 08 में लिये गये निर्णय अनुसार सिवनी नगर में आदि शंकराचार्य जी का आगमन हुआ था। आदि शंकराचार्य जी द्वारा सिवनी नगर के प्राचीन ऐतिहासिक मठ मंदिर में शिव लिंग की स्थापना की गई थी, अत: ”आदि शंकराचार्य जी के अवतरण दिवस ”बैशाख शुक्ल पंचमी तिथि को नगर गौरव दिवस (City Day) मनाने का परिषद द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है जिसके संबंध में माननीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु और मध्यम, उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन,(प्रभारी मंत्री) द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
अत: म.प्र. शासन नगरीय आवास एवं विकास विभाग एवं नगर पालिका परिषद सिवनी के साधारण सम्मेलन में पारित प्रस्ताव के अनुपालन में नगर पालिका परिषद द्वारा प्रतिवर्ष ”आदि शंकराचार्य जी के अवतरण दिवस”बैशाख शुक्ल पंचमी तिथि को नगर गौरव दिवस (City Day) मनाने की सार्वजनिक घोषणा  जारी की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!