धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

शंखनाद, वेदमंत्र और जयघोष के बीच सिवनी में विराजे श्री राधाकृष्ण

द्वारकाधीश बने नगर की आध्यात्मिक चेतना के शाश्वत केंद्र

🔱 शंखनाद, वेदमंत्र और जयघोष के बीच सिवनी में दिव्य श्री राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा 🔱

शंखनाद और वेदमंत्रों के बीच श्री राधा कृष्ण प्राण
श्री द्वारकाधीश मंदिर सिवनी में शंखनाद और वेदमंत्रों के बीच भगवान श्री राधाकृष्ण की दिव्य प्राण-प्रतिष्ठा

सिवनी- शंखनाद, घण्टनाद, वेदमंत्रो की गूंज और
द्वारकाधीश की जयघोष
के बीच पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने विग्रह के हृदय पर अपने
दिव्य दण्ड
का स्पर्श कराया और भगवान
श्री राधाकृष्ण
की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ नगर के द्वार पर विराज गए, भगवान द्वारकाधीश,
अब सिवनी में एक
आध्यात्मिक चेतना की बयार
हमेशा बहती रहेगी ।

श्री द्वारकाधीश मन्दिर में
श्री राधाकृष्ण प्राण-प्रतिष्ठा-यज्ञ
की आज पूर्ण आहुति हई, मन्दिर ने
कलशारोहण, कुंभाभिषेक
के बाद श्री राधाकृष्ण की
मनोहारी छवि
के प्रथम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया, कोई भोग लाया तो कोई,
तुलसी माला, कोई गुलाब की
सीलादेही
के ग्रामवासियो ने तो
लीलाधारी भगवान को 56 भोग
लगाया ।

इस अवसर पर द्वारका शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य
स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज,
ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी, रायपुर आश्रम से दण्डी स्वामी इंदुभावानंद जी,
बालाभवानी आश्रम से स्वामी राघवानंद, कथा व्यास,
गीता मनीषी
ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्पस्वरूप जी महाराज,
पीठ शास्त्री संतु जी महाराज यज्ञाचार्य
पंडित सनत कुमार उपाध्याय जी,
सिवनी विधायक दिनेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन,
जिला कलेक्टर
शीतला पटले,
जिला पुलिस अधीक्षक
सुनील मेहता,
संजय भारद्वाज, आलोक दुबे, संजय बघेल, राजकुमार खुराना सहित
अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु
उपस्थित थे।


🎶 अनादि की भजन संध्या 🎶

श्री द्वारकाधीश मन्दिर में चल रही
श्रीमद भागवत कथा
के विश्राम दिवस
शुक्रवार 27 फरवरी
को जबलपुर के
अनादि मिश्रा
के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जावेंगी,
प्रसिद्ध गायिका
ममता सत्यार्थी
भी शामिल होंगी।

शंखनाद और वेदमंत्रों के बीच श्री राधा कृष्ण प्राण
श्री द्वारकाधीश मंदिर सिवनी में शंखनाद और वेदमंत्रों के बीच भगवान श्री राधाकृष्ण की दिव्य प्राण-प्रतिष्ठा

✨ जिस दिन श्री राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा होती है उस दिन दर्शन की बड़ी महिमा ✨

व्यास पीठ से ब्रह्मचारी
श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज
ने कहा आज बहुत ही उत्तम तिथि है
फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि |
आज इस सहज संतोष आश्रम में जो सिवनी के
सीलादेही
नामक ग्राम में स्थित है, यहाँ आज द्वारका के जगद्गुरु शंकराचार्य
स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज
के पावन कर कमलों के द्वारा भगवान्
राधा कृष्ण
की दिव्य मूर्तियां की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई आज इस सीलादेही ग्राम में
श्री राधा कृष्ण भगवान् आकर विराजमान हो गए |

जिस दिन प्राण प्रतिष्ठा होती है उस दिन उनके दर्शन की बड़ी महिमा है इसलिए
प्रतिष्ठा के दिन दर्शन अवश्य करना चाहिए इस दिन भगवान् का प्रभाव अधिक होता है
लोग कहते हैं हिन्दू लोग पत्थर की पूजा करते हैं तुम लोग पत्थर को पूजने वाले हो
उन लोगों को बता देना चाहिए हम पत्थर को नहीं पूजते पत्थर में, पाषाण में वैदिक
विद्वानों के द्वारा मंत्रों के द्वारा उनमें प्रतिष्ठा हो जाती है तब उस मूर्ति
की पूजा होती है |

हम जड़ के उपासक नहीं हैं, हम चेतन के उपासक हैं,
हम चित्र नहीं, चरित्र की पूजा करते हैं।

https://www.google.com/amp/s/www.bbc.com/hindi/india-62878414.amp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!