बरघाट में उत्साहपूर्वक मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती
सभी के सहयोग से समाज का भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ करेंगे” — सुरेंद्र जायसवाल

Seoni 31 October 2025
बरघाट यशो :- कलचुरी समाज के आराध्य देव श्री राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती शुक्रवार को बरघाट के महामाया लॉन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजन का शुभारंभ पंडित दीनू महाराज द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन, कथा-वाचन एवं हवन-आरती से हुआ।
जयंती समारोह में कलचुरी समाज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि-
समाज के भवन निर्माण हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
दानवीर स्वर्गीय टंकीलाल सूर्यवंशी द्वारा दान की गई भूमि पर समाज का भवन शीघ्र निर्माण प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी सामाजिक कार्यक्रम भी उसी भूमि पर आयोजित किए जाएंगे।
🎓 प्रतिभा सम्मान एवं युवा शाखा गठन
कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। अध्यक्ष जायसवाल ने समाज की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पारस जायसवाल को युवा शाखा अध्यक्ष नियुक्त किया।
🎭 नाटक में झलका भगवान सहस्त्रबाहु का जीवन
समाज के युवाओं ने भगवान सहस्त्रबाहु जी के जीवन पर आधारित एक भावनात्मक नाटक प्रस्तुत किया। इसमें रुद्राक्ष सूर्यवंशी, आर्ची जायसवाल, साईना जायसवाल, काव्यजीत जायसवाल, भावेश सूर्यवंशी, रुचि ठाकुर, मानवी जायसवाल, युगांश सूर्यवंशी, पीहू सूर्यवंशी, कान्हा सूर्यवंशी, खुशी सूर्यवंशी, एकता चौकसे और पारस जायसवाल आदि ने सुंदर अभिनय से सभी का मन मोह लिया।

🙏 मातृशक्तियों का सराहनीय सहयोग
कार्यक्रम की सफलता में श्रीमती मधुबाला जायसवाल, सरिता सूर्यवंशी, कविता जायसवाल, माया सूर्यवंशी और निधि जायसवाल सहित मातृशक्तियों का विशेष योगदान रहा। संचालन पारस जायसवाल एवं खुशी सूर्यवंशी ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
👥 उल्लेखनीय उपस्थिति
इस अवसर पर कलचुरी समाज वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी,
वरिष्ठजन,
मातृशक्ति एवं
बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।



