
कांग्रेस ने जनकल्याण के कार्य किये होते तो आज देश दुनिया में सिरमौर होता
06 मार्च 2023
सिवनी यशो: – जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है जनता को झूठ परोसने वाली, घोटालेबाज, भ्रष्टाचार से देश को लूटने वाली कांग्रेस की खिसियाहट बढ़ते जा रही है । भाजपा और भाजपा सरकारों की निरंतर बढ़ती लोकप्रियता भाजपा नेतृत्व की जनकल्याण की पवित्र भावना, देश के लिये समर्पित भाव से काम करते हुये देश को विश्वगुरू बनाने के संकल्प और दृढ़ इच्छशक्ति के साथ काम करने का सुखद परिणाम है भाजपा की लोकप्रियता। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता के कल्याण और देश के गौरव को बढऩे के लिये जितना काम किया है वह यदि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कर दिया होता तो आज देश दुनिया में सिरमौर होता ।
उक्ताशय की बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालमणिन्द्र लालू राय ने भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी के माध्यम से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही । श्री राय ने कहा कि कांग्रेस के जिला प्रवक्ता खिसियाहट में जारी विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा पर बेबुनियाद और काल्पनिक बाते कह रहे है । प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा जो भी जनकल्याण की योजनाएँ चालू की गयी वे निरंतर चल रही है और जो घोषणाएँ की गयी वे भी पूरी की गयी विकास की योजनाओं में बाधा उत्पन्न करने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया ।अल्प समय के लिये कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने प्रदेश का विकास रोक दिया अपने किये वायदों की पोथी ही नहीं पढ़ी किसान कर्जमाफी के नाम पर किसानों से छलावा किया। बेरोजगारों को ठगा । संवेदनशील शिवराज सरकार के समय प्रारंभ की गयी जनकल्याण गरीब कल्याण की प्रधानमंत्री आवास, संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना, मुख्यमंत्री कल्यादान जैसे जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने का महापाप कांग्रेस के कमलनाथ ने किया और इसी का परिणाम था कि कमलनाथ सरकार का अल्प समय में पतन होगया और प्रदेश में शिवराज सरकार की पुन: स्थापना होने के साथ जनकल्याण और विकास की बयार फिर चल पड़ी ।
श्री राय ने कहा कि लाड़ली बहना योजना मातृशक्ति को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक निर्णय है जिसे भाजपा की सरकार ही कर सकती है कांग्रेस इस प्रकार सोच के मामले में दिवालिया है उसे केवल लूटना आता है । भाजपा की संवेदनशील प्रदेश और केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कांग्रेसी भी वंचित नहीं है। कांग्रेस के प्रवक्ता खिसियाहट में यह भी भूल गये कि लाड़ली बहना कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ कांग्रेस के नेता उपस्थित थे और मंचासीन थे उन्हें यदि वे कांग्रेसी नहीं मानते तो यह उनकी पार्टी का मामला है इसमें भाजपा कोई सहयोग नहीं कर सकती ।



