
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आलोक दुबे के कार्यो को सराहा
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभारी सतानंद गौतम, जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सहित भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्ता शर्मा से छिंदवाड़ा पहुँचकर सौजन्य भेंट की और जिले में चल रहे बूथ विस्तारक अभियान -2 के तहत चल रहे कार्य से संबंधित जिले की रिपोर्ट सौंपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में उत्साह पूर्वक चल रहे अभियान तथा अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवाओं द्वारा ली जा रही भाजपा की सदस्यता के लिये श्री दुबे की कार्य कुशलता सराहना की और कहा कि भाजपा का यह अभियान पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के गठन सहित सभी कार्यक्रमों के गठन के लिये चलाया जा रहा है इन कार्यो को पूरी गंभीरता से करें । इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिला मंहामंत्री जयदीप सिंह चौहान, गजानंद पंचेश्वर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, बंडोल मंडल अध्यक्ष सुमित राय सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे ।



