देश विदेशमध्यप्रदेशव्यापार

महिला स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्यपाल ने किया दीदीयों का उत्साहवर्धन

महिला स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्यपाल श्री पटेल ने किया दीदीयों का उत्साहवर्धन
सिवनी यशो:- राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन के महिला स्वसहायता समूह की गतिविधियों में केंद्रित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने बांस, ऊन एवं मिट्टी से बने सजावट के उत्पादन एवं विक्रय से जुड़ी बहनों से उनके व्यवसाय से संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बहनों से उनके द्वारा बनाये जा रहें सजावटी उत्पादों की मार्केटिंग एवं स्थानीय बाजार में मांग के साथ ही उनके द्वारा कमाए जा रहे लाभ की जानकारी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी तरह समूह से जुड़कर कड़कनाथ पालन कर रही दीदीयों एवं बैंक सखियों को भी राज्यपाल महोदय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन, विधायक  राकेश पाल, आलोक दुबे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  राजेश त्रिवेदी, कलेक्टर क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!