छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह शिवराज सरकार की महत्वाकांक्षी योजना – दिनेश राय

– दाम्पत्य सूत्र में बंधे 292 जोड़ों को दी शुभकामनाएं


सिवनी यशो:-सोमवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन सामूहिक विवाह व निकाह कार्यक्रम में कन्या पक्ष की ओर से शामिल हुए। तथा नव युगलों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। नगर के पालीटेक्निक कालेज मैदान में जनपद पंचायत सिवनी द्वारा शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना अंतर्गत हुए लगभग 292 जोड़ों के सामुहिक विवाह व निकाह कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कन्या पक्ष की ओर से शामिल होकर दाम्पत्य सूत्र में बंधे नव युगलों को आशीर्वाद प्रदान किया। तथा सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से कन्या पूजन एवं मां सरस्वती जी का पूजन किया गया। इसके पश्चात विवाह कार्यक्रम में पधारे सभी धर्म गुरुओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। सरकार द्वारा ऐसे परिवार जो गरीबी के वजह से अपनी कन्याओं का विवाह कराने में सक्षम नहीं होते, उन गरीब कन्याओं के विवाह के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर यह योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें धर्म जाति का बंधन नहीं है। सभी गरीब परिवार इस योजना में कन्याओं का विवाह करा सकते हैं। इस योजना ने गरीब परिवारों को विवाह में होने वाले खर्च की चिंता से मुक्त कर दिया है। यही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज की सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य तो कर ही रहे हैं साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना योजना के बाद लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा हैं।
दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि हमेशा गरीब कल्याण का कार्य करना यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार का ध्येय रहा है। इसी के तहत सरकार गरीब कन्याओं का विवाह कराकर पुण्य का कार्य कर रही है। श्री राय ने कहा कि भाजपा सरकार ने आमजन के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक सहायता देने योजना बनाई है। और इन जनहितैषी, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को निश्चित ही प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर आलोक दुबे भाजपा जिलाध्यक्ष, श्रीमती मालती डहेरिया अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती किरण भलावी अध्यक्ष जनपद पंचायत सिवनी, रामजी चंद्रवंशी भाजपा मंडल अध्यक्ष, दिलीप सनोडिया मंडल अध्यक्ष, अभिषेक दुबे नगराध्यक्ष, योगेन्द्र जैन , सुरेश सनोडिया , हरिशंकर साहू सरपंच, बेनीराम चंद्रवंशी जनपद सदस्य, कोमल बघेल जनपद सदस्य, काशीराम बघेल , अहफाज खान विधायक प्रतिनिधि, घनश्याम बघेल विधायक प्रतिनिधि, बृजेश राजपूत विधायक प्रतिनिधि, शिवनंदन चंद्रवंशी , रामकिशोर यादव, मुकेश चंदेल विधायक प्रतिनिधि, आसिफ जरदारी सरपंच, नदीम खान सरपंच, पन्नालाल इनवाती, कलीम खान विधायक प्रतिनिधि, अतुल अग्रवाल, मुकेश बघेल, विनोद सनोडिया, योगेश उइके सरपंच, नंदलाल यादव, मोनू यादव, मस्तराम बंजारा सरपंच, विनीष दुबे विधायक प्रतिनिधि, अनिल सनोडिया सरपंच एवं कलेक्टर क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत सीईओ पार्थ जायसवाल , अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मेघा शर्मा, सीईओ लोकेश नारनोरे सहित गणमान्य जनों, जनप्रतिनिधियों, बड़ी संख्या में आमजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!