छिंदवाड़ानरसिंगपुरमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
मण्डला यशो:- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय परिसर पर जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी जी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया, गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिवस के पूर्व प्रदेश की जनता को एक संदेश देते हुए आग्रह किया है कि उनके जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगायें प्रकृति ओर पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्य को हमेशा निभाएं इस अवसर पर पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, जिला महामंत्री उमेश ठाकुर, नीरज मरकाम, भगवती श्रीधर प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल, सुधीर कसार, सुषमा मिश्रा, पारस असरानी, थामन बरमैया, प्रशांत दीक्षित, अनीता तिवारी, निशा विश्वकर्मा, शिव पूसाम, संदीप नामदेव, कृष्ण कुमार चौकसे, अखिल सिहारे, ललित लोधी, अनंत राठौर, अंशुमाली शुक्ला, एवं मण्डल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!