छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

युवा एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ली

200 से अधिक युवा एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ली
सिवनी 18 मार्च 2023 – भारतीय जनता पार्टी के चल रहे बूथ विस्तारक अभियान -2 के तहत बूथ बूथ पर पहुँच रहे भाजपा के नेताओं के समक्ष आमजनता और अन्य राजनैतिक दलों के लोग सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है । भाजपा के इस अभियान से पूरे जिले में भाजपा के कार्यकत्र्ताओं में भारी उत्साह का वातावरण बना हुआ है और आमजन भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त कर रहे है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के मार्गदर्शन में जिले रहे चल रहे बूथ विस्तारक अभियान जहाँ पूरी तरह योजना अनुसार चल रहा है वहीं इस दौरान सैकड़ो की संख्या में अन्य दलों के कार्यकत्र्ता भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है । शुक्रवार को आदिवसाी अंचल बीजादेवरी में 25 महिलाओं ने, माहुलपानी 30 व्यक्तियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे की उपस्थिती में भाजपा की सदस्तया ग्रहण करने के साथ संकल्प लिया की भाजपा को जिताने के लिये वे मातृशक्ति के बीच जनजागरूकता अभियान चलायेगी । इसी प्रकार आदिवासी विधानसभा लखनादौन के आंदेगांव मंडल के जमुआ बूथ में एवं धूमा मंडल के जुगरई बूथ में 20 युवा ने बड़ी संख्या में भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान की उपस्थिती में भाजपा का दामन थामा और संकल्प व्यक्त किया है इस बार लखनादौन विधानसभा में बड़ी जीत के लिये वे पूरा समय देंगे ।
शनिवार को बूथ विस्तारक अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे के हस्ते नंदौरा बूथ में 23 युवाओं एवं 06 महिलाओं ने आमकोला में 22 युवा एवं महिलाओं ने फुलारा में 04 युवाओंं ने मरझोर में 12 महिलाओ एवं10 युवाओं ने इसी प्रकार बम्होड़ी में 30 महिला एवं युवाओं ने सिवनी नगर के संजय वार्ड में 30 युवाओं ने विवेकानंद वार्ड में15 युवाओं ने इसी प्रकार केवलारी विधानसभा के धनौरा मंडल में यादव समाज के अध्यक्ष राधे यादव, पवन अहिरवार, केशवराय सहित अन्य ने, बरघाट विधानसभा के जेवनारा में अनेक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो देशहित में पूरी सजगता से कार्य करता है । भाजपा जिलाध्यक्ष एवं अन्य नेताओं ने सभी सदस्यता लेने वाले कार्यकत्र्ताओं का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दी । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!