देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास की छात्राओं से किया संवाद

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास की छात्राराज्यपाल मंगुभाई पटेल ने छात्राओं से किया संवादओं से किया संवाद

सिवनी यशो:- महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ग्राम धनौरा में शासकीय सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास में गुरुवार 2 मार्च को छात्राओं से स्नेहपूर्वक संवाद किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने छात्राओं से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। इसमें उन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं वर्तमान राष्ट्रपति के नाम पूछे। उन्होंने छात्रों से उनकी दिनचर्या, सुबह उठने के समय, प्रार्थना, खाना मिलने, स्कूल के समय एवं रात्रि में सोने के समय आदि के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने छात्राओं को सलाह दी कि भरपूर नींद लें, व्यायाम एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

छात्राओं से हुये संवाद में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा की झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की तरह साहसी बने। दृढ़ता एवं आत्मविश्वास के साथ स्वयं को तैयार करे। सच्चाई को नि:संकोच भाव से जीवन में आत्मसात करे। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण की ओर देश बढ़ रहा है। उन्होंने शासन के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान से भी छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने दीवार पर लिखे वाक्य ”मेरा भारत महान” भी छात्राओं से पढ़वाया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि पूरे विश्व में भारत की ख्याति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

राज्यपाल श्री पटेल ने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक राकेश पाल, कलेक्टर क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!