राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना देकर भजन कीर्तन किया
26 मार्च 2023
बरघाट यशो:- राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। इसी तारतम्य में रविवार को सुबह से बरघाट के गांधी चौक मे स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया की उपस्थिति में कांग्रेसीयो ने शान्ति पूर्ण धरना देकर भजन कीर्तन किया।
धरने में बैठे विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने कहा कि जिस व्यक्ति ने सूरत में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, वह कोर्ट में गया और 1 साल के लिए अपने ही मामले पर रोक लगाने के लिए कहा, लेकिन राहुल गांधी ने अडाणी पर संसद में भाषण देने के बाद मामले को फिर से ओपन करवाया। 1 महीने के अंदर सुनवाई हुई और राहुल गांधी जी को दोषी करार दिया गया।
भाजपा राहुल गांधी को अपमानित करके ये सोचती हैं कि हम डर जाएंगे। हम डरने की बजाय और मजबूती से लड़ेंगे। हम आज भी देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। अब देश की जनता को दिख रहा है कि उनकी सारी संपत्ति लूटी जा रही है। जो तानाशाही होते हैं वे सवाल उठाने वाले को दबाने की कोशिश करते हैं। इस अडाणी में है क्या कि उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ये हमें सोचना पड़ेगा।
वह तो ईमानदार हैं और आम जनता के मुद्दों को समझते है। एक आदमी कन्याकुमारी से कश्मीर तक क्यों चला। उसमें समता की, एकता की भावना थी।
आज धरना कार्यक्रम मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज राहंगडाले, सूकतरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष-तेजसिंह रघुवंशी, कुरई अध्यक्ष-शिवनारायण उईके, देवीसिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष बंजारा समाज, देवेंद्र ठाकुर पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, राकेश सनोडिया जिला पंचायत सदस्य, अनिल मर्सकोले जिला कांग्रेस महामंत्री, विजय उईके अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, दुपेंद्र लक्की अम्बुले जिला पंचायत सदस्य, टेकचंद बोपचे प्रभारी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, जाहिद खान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, राकेश जैन जिला कांग्रेस महामंत्री,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुनील अवधिया, हर्ष गुप्ता, नारायण सूर्यवंशी, वशीपटेल नान्दी, सुनील पंचेश्वर, नीलकंठ बाहेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गंगेरूआ, कोमलसिंह बघेल, सतीश सरयाम जिला पंचायत सदस्य, मनीष जायसवाल, हेमन्त गजभिए, राजीव पाठक, नवीन नागभिरे, योगराम बाहेश्वर, अफसर खान, आरिफ खान, अब्दुला खान, बशन्त बोपचे सरपंच, अंकित सोनवणे, शाहिद पटेल, राजेंद्र मराठे, अरविंद पाल, दयाराम भलावी पूर्व सरपंच, संजय डहरवाल, बालकिशोर भलावी, जय प्रकाश यादव सेवादल, चंदन बोपचे, अक्षय पटले, लेखराम मात्रे, राजकिशोर देशमुख एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



