मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
लखनादौन विधानसभा के पाँच भाजपा मंडलों की कार्यकारणी घोषित
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी
Seoni 23 April 2025
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की सहमति से लखनादौन विधानसभा के पांच मंडल क्रमश: लखनादौन, आदेगाँव, धूमा, कहानी एवं नागनदेवरी मंडल अध्यक्षों द्वारा मंडल कार्यकारणी घोषित कर दी है । घंसौर एवं केदारपुर मंडलों की कार्यकारणी पिछले दिनों घोषित कर दी गयी थी । घोषित कार्यकारणी में पदाधिकारियों सहित कार्यसमिति में 61 सदस्यों का समावेश है । भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने मंडलों में नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुये सभी से पद और पार्टी की गरिमा के अनुकूल जिम्मेदारी का सफल निर्वहन करने की अपेक्षा जताई है । मंडलों की घोषित कार्यसमिति निम्मनानुसार जारी जारी की गयी है –
भाजपा मंडल लखनादौन
लखनादौन भाजपा मंडल अध्यक्ष अजेन्द्र गोल्हानी ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: अमित केशरवानी (एड.) गनेशगंज, श्रीमती रूकमणी डी. एल. नामी करनपुर, जगदीश पटेल मोहगांव कलाँ, श्रीमती वसंती श्रीराम पटेल सारसडोल, लेखराम पटेल चुरका, एवं अतुल यादव पालका को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है । मुकेश अग्रवाल लखनादौन एवं विजय जैन लखनादौन को महामंत्री का दायित्व दिया गया है । 6 मंत्री क्रमश: श्रीमती कविता बनवारी खमरिया गौसाई, शिव चंद्रवंशी (एड.) जोगीगुफा, श्रीमती माधुरी बरमैया लखनादौन, सर्वेश विश्वकर्मा लखनादौन, श्रीमती कल्याणी मंसू यादव सिरमंगनी एवं विनोद परते मूंडापार को मंत्री पद पर नियुक्त किया है तथा विनोद तिवारी ( विन्नू) लखनादौन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, रोहणी गोल्हानी नवलगांव को कार्यालय मंत्री, हरिशंकर यादव गणेशगंज को मीडिया प्रभारी,सौरभ गोल्हानी लखनादौन को सोशल मीडिया संयोजक तथा अश्वनी नरेन्द्र कुमरे करनपुर को आई टी का मंडल संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है ।
भाजपा मंडल आदेगाँव
इसी प्रकार आदेगाँव मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश बैसले ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: श्रीमती नेहा सुनील नेमा आदेगाँव, महेश साहू आदेगांव, राकेश पाराशर पाटन, लेखराम कुशवाहा अटारी, मोती सराठे आदेगाँव एवं कामता पटेल मढ़ी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, सचिन पाटकरआदेगाँव एवं उस्मान मरकाम औरापानी महामंत्री का दायित्व दिया गया है । 6 मंत्री क्रमश: रामकिशोर प्रजापति आदेगाँव, श्रीमती सावित्री बलराम इनवाती पाटनटोला, संतोष ताराम खूबी परासिया, श्रीमती विनीता कृपाल निवरेती जमुआ, श्रीमती उमा डहेरिया औरापानी, एवं श्रीमती अनुसुईया नाथ आदेगाँव को मंत्री नियुक्त किया है तथा उमेश गुर्जर खमरिया गुर्जर को कोषाध्यक्ष एवं रूपकुमार ठाकुर पुरवा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है, नीरज श्रीवास्तव आदेगांव को कार्यालय मंत्री, सतीश चंद्रा आदेगांव को मीडिया प्रभारी, बैजनाथ सेन काछी मोहगांव को सोशल मीडिया संयोजक तथा विनीत नेमा आदेगांव को आई टी का मंडल संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है ।
भाजपा मंडल धूमा
धूमा मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सोनू पाराशर ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: यदुकिशोर यादव सनाईडोंगरी, मोतीलाल काकोडिय़ा बंजारी, संतोष यादव पुनवारा, शिवरतन साहू धूमा, विनय चौकसे मढ़देवरी एवं संदीप राजपूत घोघरीकला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है,दशरथ कुमरे घूरवाड़ा एवं सौरभ बंटी विश्रोई ककरतला को महमंत्री को बनाया है, 6 मंत्री क्रमश: श्रीमती राजकुमारी गौतम भारद्वाज बैगापिपरिया, श्रीमती बबली मरकाम धूमा, जमुना प्रसाद चौकसे धूमा, सुभाष उइके धूमा, श्रीमती रितु विनेश यादव धूमा एवं श्रीमती सुनीता कंधीलाल साहू धूमा को मंत्री पद पर नियुक्त किया है। श्रीमती सुभद्रा साहू धूमा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है,दीपक अग्रवाल धूमा को मीडिया प्रभारी, मोहन पडवार घूरवाड़ा को सह मीडिया प्रभारी, उज्जवल सिंह उइके धूमा को सोशल मीडिया संयोजक, कुमारी रूबी राय घूरवाड़ा सह सोशल मीडिया संयोजक तथा संजय डहेरिया धूमा को आई टी का मंडल संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है ।
भाजपा मंडल कहानी
कहानी मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष ममलेश पटेल ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: श्रीमती ममता ठाकुर कहानी, भगवानदास शिवहारे मेहता, बुद्धूलाल कौरेती लावेसर्रा, एवं डिमाक चंद सकरी, श्रीमती कृष्णा बाई गुमास्ता हिंगवान एवं धर्मेन्द्र सोनी कहानी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है रोहित उइके (अंटी) कहानी, भीमसिंह गुर्जर सलेमा को महामंत्री का दायित्व सौंपा है । कार्यकारणी में छ: मंत्री क्रमश:श्रीमती शारदा गोल्हानी कहानी, श्रीमती रोहिना मरकाम खापा, मथन यादव पांडीवाड़ा, नरेन्द्र गोल्हानी दारोट कला, विजय यादव झलवानीमाल, एवं श्रीमती दुर्गेश्वरी खेलनसिंह बोपचे मुर्गहाई को मंत्री नियुक्त किया है । अनिल देशमुख कहानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, महेन्द्र दुबे कहानी को कार्यालय मंत्री मनोज शिवहारे कहानी को मीडिया प्रभारी, शिवम विश्वकर्मा कहानी को सोशल मीडिया प्रभारी तथा राहुल गुमास्ता कहानी को आई टी का मंडल संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है । ।
भाजपा मंडल नगनदेवरी
नागनदेवरी मंडल की भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पटेल ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष क्रमश: मुकेश पटेल नागनदेवरी, नेमसिंह परते जमखार, जुनारीलाल उईके समनापुर, नंदराम पटेल खूंट खमरिया, दिलीप इरपाचे मोहगांव खुर्द एवं श्रीमती गीता रवि साहू बंधा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है,रामस्वरूप यादव धनककड़ी एवं दिनेश कुमार डहेरिया गाडरवाडृा को महामंत्री का दायित्व सौंपा है । कार्यकारणी में छ: मंत्री क्रमश: अंशुल अग्रवाल दरगड़ा, श्रीमती ममता कैलाश झारिया लिंगपानी, नारायण मरावी डोगरगाँव,श्रीमती आशा राजेन्द्र यादव नागनदेवरी श्रीमती राधा इंदल पंद्रे सिल्पनी एवं राममूर्ति दुबे पहाड़ी को मंत्री को नियुक्त किया है । कार्यकारणी में उत्तम गोल्हानी नागनदेवरी को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती निशा उइके खाम्ही को सह कोषाध्यक्ष, रूपनारायण साहू बंधा को कार्यालय मंत्री,अरविंद नामदेव नागनदेवरी सह कार्यालय मंत्री मनीष नाथ धनककड़ी को मीडिया प्रभारी, भूपेन्द्र सेन गाडरवाड़ा को सोशल मीडिया संयोजक एवं चंद्रभान साहू बंधा को सह सोशल मीडिया संयोजक तथा शरद मोनू दीक्षित पहाड़ी को आई टी का मंडल संयोजक एवं श्रीमती राधा अवधिया को सह आई.टी संयोजक नियुक्त करने के साथ कार्यसमिति सदस्यों को कार्यकारणी मेें शामिल किया गया है ।



