क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

लोकायुक्त ने कनिष्ठ यंत्री को रिश्वत लेते पकड़ा

सिवनी 29 मार्च 2023
सिवनी यशो:- ट्रांसफार्मर एवं पोल के स्टीमेट बनाने के लिये मप्र पूर्व क्षेत्र वितरण कंपनी के कनिष्ठ यंत्री जगदीश परिहार को लोकायुक्त के दल ने रिश्वत लेते हुये रंगे पकड़ा जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण केन्द्र मुंगवानी कला केन्द्र कनिष्ठ यंत्री रनवेली निवासी कृषक बादामी मालवीय के आवेदन पर टांसफार्मर एवं पोल के लिये स्टीमेट बनाने के लिये रिश्वत की मांग की जा रही थी विद्युत ठेकेदार सुरेन्द्र ठाकुर ने इस बात की शिकायत की थी जिस पर लोकायुक्त की टीम ने योजना के अनुसार कनिष्ठ यंत्री को रिश्वत देने की योजना पर काम किया और उसे बुधवार को रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया । इस मामले में सह आरेापी भी नरेन्द्र बंदेला नामक युवक को बनाया गया है ।
विद्युत ठेकेदार ने मुंगवानी विद्युत केंद्र के अंतर्गत रनवेली गांव में किसान बादामी मालवीय के लिए एक ट्रांसफार्मर व नौ एलटी लाइन का पोल लगाने के लिए आनलाइन आवेदन किया था। इसका एस्टीमेट तैयार करने के एवज में विद्युत वितरण केंद्र मुंगवानी के उपयंत्री (कनिष्ठ यंत्री) जगदीश परिहार ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत विद्युत ठेकेदार सुरेंद्र सिंह पुत्र राजकुमार ठाकुर नागपुर रोड खैरीटेक निवासी ने लोकायुक्त जबलपुर में दर्ज कराई थी।लोकायुक्त जबलपुर पुलिस अधीक्षक संजय साहू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन करने के बाद 29 मार्च बुधवार को लोकायुक्त दल ने विद्युत वितरण केंद्र मुंगवानी कार्यालय पहुंचकर आरोपित उपयंत्री जगदीश पुत्र यतेंद्र परिहार व सहआरोपित नरेंद्र पुत्र शिवकुमार बंदेल मुंगवानी निवासी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ट्रैप दल सदस्य- निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान, एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!