छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेश
वन नेशन वन इलेक्शन पर युवामोर्चा के नेताओ ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया
Chhindwara 24 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के तहत डॉ.भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जि़लाअध्यक्ष शेषराव यादव व युवामोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा के निर्देशन पर युवामोर्चा के अतुल सराठे व इंद्रजीत पटेल ने उपस्थित होकर छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनशुक मंगडिय़ा व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने वन नेशन वन इलेक्शन पर उपस्थित सभी युवा नेताओं को मार्गदर्शन दिया साथ ही उनसे उनके जिले के विचारो पर अलग अलग संवाद किया।



