छिंदवाड़ा

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम कालेज आफ़ एक्सीलेन्स के ईको क्लब द्वारा किया गया पौधारोपण

Chhindwara 08 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:-  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्?सीलेंस शासकीय स्?वशासी स्?नातकोत्?तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ. वाय.के शर्मा के संरक्षण में व इको क्लब प्रभारी डॉ रितु शर्मा के मार्ग दर्शन में महाविद्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड मां के नाम 2.0 के अंतरगत” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा गुलमोहर,अमलतास, सप्तऋषि, जाम,गुलहड आदि के पेड़ लगाए गए ।
इस अवसर पर ईको क्लब के सक्रिय सदस्य विशाल सलामे ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 5 जून से पुन: एक पेड़ माँ के नाम 2.0 योजना का शुभारंभ किया गया है जिसमें इस सत्र भर पृथ्वी को सुन्दर व हरा भरा युक्त बनाने के लिए पौधारोपण किया जाएगा महाविद्यालय ईको क्लब इकाई द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत छात्रों द्वारा बढ़-चढ़ कर पौधारोपण कर इसके संरक्षण का संकल्प लिया गया इस अवसर पर इको क्लब के सक्रिय सदस्य विशाल सलामे, संकल्प विश्वकर्मा, भूमिका धुर्वे, अमित कुमार, विशाल वाडीवा, दिव्यानशु मालविया,राजनंदनी उइके, वृंदा डेहरिया, हिना खान आदि मौजूद रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!