
सत्ताधारी दल की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुँचाएँ – खुराना
कांग्रेस ने भी शुरू की संगठनात्मक कसावट : कांग्रेस जिलाध्यक्ष खुराना ने मोर्चा प्रकोष्ठों को बूथ कमेटियों का विस्तार करने दिये निर्देश
सिवनी 6 मार्च
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशानुरूप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कांग्रेस कमेटी के समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभागों के जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि आप सभी शीघ्र ही अपने-अपने संगठनों की जिला, ब्लाक, मंडलम, सेक्टर एवं बूथ कमेटियों का विस्तार कर, आम जन को कांग्रेस विचारधारा से जोड़कर कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपने दायित्वों का निर्वाहन करें ताकि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों को जन जन तक पंहुचाया जा सकें।
इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ की बैठक 5 मार्च 2023 को कार्यालय जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा भवन सिवनी में आयोजित की गयी। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला, ब्लाक एवं मंडलम स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिती रही। बैठक में जिला कांग्रेस द्वारा प्राप्त निर्देशो के अनुसार कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के कार्यो की समीक्षा की गई, तथा उपस्थित पदाधिकारियों से सुझाव लिये गये।
जिला कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धुवनारायण चौधरी ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि भाजपा सरकार किस तरह आम जनता को गुमराह कर, पुन: सत्ता प्राप्त करना चाहती हैै शिवराज सरकार द्वारा लगातार अनेक लोक लुभावन वादे कर, मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अनेक जनहितकारी योजनाओं से आम जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है भाजपा सरकारों द्वारा लोकतंत्र जैसी पवित्र व्यवस्था के मायने ही बदले जा रहे है भाजपा सत्ता पाने किसी भी हद तक जा सकती है। श्री चौधरी ने जिला कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुये कहा कि बूथ स्तर पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पंहुचाने की आवश्यकता है। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के छल से बचाया जा सकें।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जनता तक पंहुचाने हम सभी कार्य कर,ें ताकि जिले की चारो विधानसभा सीटो से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो जिससे जिले के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकें। बैठक को प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि श्री विष्णु करोसिया, जिला कांग्रेस वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गेंदलाल भलावी एवं सुजीत गोदरे ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में मोहनसिंह ठाकुर, राजेश मानाठाकुर, नन्दू यादव, ठा. जयप्रकाश परिहार, श्रीमती जमना बाई अहिरवार, सत्यप्रकाश कश्यप, विजय तिवारी, शिवप्रसाद बोपचे, सुभम संघी, रामकिशोर, रामप्रसाद मडावी, संतोष ठाकुर, नितेश ठाकुर, रामकुमार उइके, रंजीत बघेल, सरवन गजभिये, राजेन्द्र कुमार काकोडिया, प्रदीप उइके, राजा कश्यप, प्रशांत, अर्जुनसिंह चौहान, राजकुमार यादव, रविसिंह चंदेल, जमना प्रसाद मर्सकोले, अजय ठाकुर, सुखराम यादव, सुशील चंदेल, कमलेश नागवंशी सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।