छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सब्जी विक्रेताओं को नपा अध्यक्ष केवल आश्वासन देते है व्यवस्थाएँ नहीं, व्यापारी नपा को नहीं देंगे शुल्क सब्जी विक्रेताओं का निर्णय

सब्जी विक्रेताओं को नपा अध्यक्ष केवल आश्वासन देते है व्यवस्थाएँ नहीं,
व्यापारी नपा को नहीं देंगे शुल्क सब्जी विक्रेताओं का निर्णय
सिवनी 28 मार्च 23
सिवनी यशो:-.बुधवारी स्थित फुटकर सब्जी मंडी में अनियमित साफ सफाई, गेट के बाहर अतिक्रमण, महिलाओं के लिए प्रसाधन सुविधा का ना होना जैसी अनेक समस्याओं के चलते सब्जी विक्रेता एवं ग्राहक परेशान हैं। सब्जी विक्रेताओं द्वारा पिछले कई महीनों से लगातार नगर पालिका प्रशासन से बुधवारी स्थित फुटकर सब्जी मंडी को लेकर कुछ मांगे रखी जा रही हैं जिनमे गेट के बाहर से अतिक्रमण हटाया जाना, नियमित साफ सफाई, महिलाओं के लिए प्रसाधन व्यवस्था आदि शामिल हैं। इस संबंध में सब्जी विक्रेताओं द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष से भी व्यक्तिगत मिलकर उन्हें सभी समस्याओं से अवगत करवाया गया लिखित ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन इस विषय पर बार बार आश्वासन तो दिया जाता है कोई कार्यवाही नही हो रही है। और उल्टा सब्जी मंडी विक्रेताओं को लगने वाला शुल्क नगर पालिका द्वारा बढ़ा दिया गया है।
ऐसी स्थिति में समस्त सब्जी विक्रेताओं द्वारा यह तय किया गया है कि यदि नगर पालिका सब्जी विक्रेताओं की मांगे नही मानती है और सब्जी मंडी में सुविधएं नही बढ़ाती है तो ऐसे में विक्रेता नगर पालिका का शुल्क ना देकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। आगामी 1 अप्रैल से सब्जी विक्रेता नगर पालिका द्वारा बढ़ा हुआ शुल्क सब्जी विक्रेताओं से वसूला जाना है लेकिन सभी विक्रेताओं का कहना है कि जब नगर पालिका मूलभूत सुविधाएं नही दे सकती तो पैसा किस बात का वसूल रहे हैं। इसीलिए सब्जी मंडी यूनियन द्वारा 1 अप्रैल से शुल्क ना देकर अपना विरोध दर्ज कराए जाने का निर्णय लिया गया है। जब तक नगर पालिका मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नही करेगी विक्रेताओं द्वारा विरोध जारी रहेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!