खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

 समर कैंप से निखरती है प्रतिभाएं : आलोक खरे, खेल संचालक ने समर कैंप का किया अवलोकन

Chhindwara 23 May 2025
 छिंदवाड़ा यशो:- स्कूल शिक्षा विभाग,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा, जिला  बैडमिंटन संघ के मार्ग दर्शन में आयोजित किया जा रहे बैडमिंटन समर कैंप में  शिक्षा विभाग के राज्य व राष्ट्र्रीय स्तर की  एस,जी,एफ,आई प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर जिले को गौरवान्वित करने वाले बैडमिंटन खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह ओलंपिक हाल में आयोजित किया गया। 
इस अवसर पर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन हेतु डी.पी.आई. भोपाल  संयुक्त संचालक खेल आलोक खरे, डी ई ओ जी .एस .बघेल, ए डी पी सी गिरीश शर्मा, खेल प्रमोटर इंद्रजीत सिंह बैस, जिला क्रीड़ा प्रभारी प्रताप इवनाती  विशेष रूप से उपस्थित हुए। अतिथियों ने प्रशिक्षणर्थी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनकी हौसला अफजाई की। श्री खरे ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए उन्हें  प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास कर खेल में निखार लाने हेतु प्रेरित किया  तथा प्रशिक्षको के  योगदान व प्रयासों की सराहना की, उन्होंने विगत वर्षों में विभाग द्वारा छिंदवाड़ा में आयोजित  की गई । 
राज्य व राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता के सफल आयोजन व संचालन की प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसे आयोजन छिंदवाड़ा को सौपे जाने हेतु भरपूर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले 15,उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को उन्होंने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव एवं कोच जावेद खान एवं आभार प्रदर्शन संयुक्त सचिव व वरिष्ट प्रशिक्षक  राकेश चौरसिया द्वारा किया गया । 
कार्यक्रम में खेल क्षेत्र  से जुड़े रविंद्र नाग, महेश डोंगरे ,अनिल शर्मा, तरुण विश्वकर्मा ,अरविंद गिरहटकर आनंद गिरिपूंजे, विजय पाटिल जगदीश देशमुख सहित स्कूल शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित थे।जिला बैडमिंटन संघ की ओर से  मध्य प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु संयुक्त संचालक खेल  डी पी आई भोपाल आलोक खरे एवं जिला शिक्षा अधिकारी जी एस बघेल को शाल श्रीफल से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button