छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सरपंच और मंडल अध्यक्ष ने किया उप तहसील का शुभारंभ

छपारा यशो:- ग्राम पंचायत चमारी में नवनिर्मित उप तहसील भवन का 1 मई को सरपंच श्रीमती राधा भलावी एवं भारतीय जनता पार्टी के चमारी मंडल अध्यक्ष ओम राजपूत कर कमलों से शुभारंभ किया गया इस अवसर पर नयाव तहसीलदार दुबे जी और उप तहसील की बाबू सहित ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती राधा भलावी वरिष्ठ भाजपा नेता धीर सिंह भलावी रामदयाल सिंह ठाकुर कैलाश कुशवाहा चुन्नी सिंह ठाकुर गुड्डू पटेल अंबिकेश्वर तेजपाल सिंह पटेल एवं चमारी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उप तहसील चमारी चमारी के शुभारंभ पर उपस्थित थे शुभारंभ की पश्चात दो तीन केसों की नयाव तहसीलदार महोदय के द्वारा सुनवाई भी की गई अब चमारी क्षेत्र के नागरिकों को काफी दिनों से उप तहसील प्रारंभ करने का इंतजार था जो आज इंतजार खत्म हो गया जिससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है । सिवनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय बालाघाट के सांसद ढाल सिंह बिसेन विधायक दिनेश राय मुनमुन का क्षेत्र के लोगों ने आभार व्यक्त किया है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!