छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

सांसद डां. बिसेन ने अपने प्रयासों से संकल्पों को पूरा किया – सुजीत

भव्य रेल्वे स्टेशन और अधिक रेलगाडिय़ों की उपलब्धता सांसद जी के सफल प्रयासों का परिणाम

सिवनी 6 मार्च
सिवनी यशो:- यातायात व्यवस्था विकास की जीवन रेखा होती है। आज किसी भी देश की आर्थिक समृद्धि का पैमाना उसकी यातायात व्यवस्था से निर्धारित होता है। भारत में रेल मार्ग, सड़क मार्ग, वायु मार्ग अथवा जल परिवहन को बढाने में हमारी केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस और तीव्र गति से कार्य करते हुए देश की समृद्धि और जन सुविधा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है। अब जबकि सिवनी जिले से रेल यातायात शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है तो इसके साथ ही जिले की समृद्धि तथा उद्योगों के आगमन का मार्ग भी खुल जाएगा।

उक्त आशय की बात पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत जैन द्वारा जारी अपने वक्तव्य में कही गई। आपने कहा कि, वर्षों से रेल यातायात प्रारंभ होने की बांट जोह रहै जिले वासियों का यह सपना भी जल्द पूरा होने जा रहा है। जिस तरह जिले के सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने अपने सतत और गंभीर प्रयासों से अनेक यात्री ट्रेनों की सौगातें केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहब दानवे से स्वीकृत कराकर जिले वासियों को सौंपी है उसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं।

श्री जैन ने कहा कि, क्षेत्र के विकास और जनता के प्रति एक जनप्रतिनिधि कि जो जिम्मेदारी होती है उसका निर्वहन जिले के सांसद ढाल सिंह बिसेन ने बखूबी किया है। इसी का परिणाम है कि सांसद का चुनाव लडऩे के पूर्व उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए जिन विकास कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया था उसे वह एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। जिले में पासपोर्ट कार्यालय हो अथवा एफएम रेडियो स्टेशन हो या बरघाट में केंद्रीय विद्यालय का प्रारंभ किया जाना हो, सांसद बिसेन ने अपने प्रयासों से अपने संकल्पों को पूरा करने का कार्य किया है। इसी कड़ी में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से 122 करोड रुपए की राशि खैरी टेक से नगझर लिए स्वीकृत कराई गई है। जबकि छिंदवाड़ा से बालाघाट मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के साथ ही 4 लाइन में बनवाने के लिए भी वे प्रयासरत हैं।

श्री जैन ने कहा सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन के प्रयासों का ही परिणाम है कि सिवनी मे एक भव्य और सर्वसुविधायुक्त रेल्वे प्लेटफार्म बनाया गया है। मालवाहक ट्रेनों साथ ही यात्री ट्रेनों के आवागमन से जिले वासियों को दिल्ली, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, मैहर, रीवा से सीधे जुडऩे का संसाधन उपलब्ध हो जाएगा। इससे निश्चित ही जिले के लोगों को यात्रा का सुगंम साधन उपलब्ध होगा वहीं जिले के विकास और व्यापार में उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!