छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

 सांसद विवेक बंटी साहू ने किया नि:शुल्क साईकिल वितरण 

200 सौ से अधिक छात्र छात्राओं को मिला शासन की योजनाओं का लाभ

छिंदवाड़ा (सिंगोड़ी) यशो::- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोड़ी में आज सांसद महोदय के आगमन पर विद्यालय परिवार एवं बच्चों के द्वारा द्वारा पुष्प वर्षा के माध्यम से एवं शैला नृत्य के माध्यम से स्वागत किया गया वही संकुल प्राचार्य द्वारा बैंच लगाकर पुष्पमाला पहनाकर सांसद विवेक बंटी साहू का स्वागत सत्कार किया। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नि:शुल्क साईकिल प्रदान की जाती है।
 इस योजना के तहत 8वीं कक्षा पास कर चुके विद्यार्थी जो 9वीं कक्षा में प्रवेश ले रहे हैं उन्हें सरकार द्वारा नि:शुल्क  साईकिल प्रदान की जाती है। इसी के चलते आज ग्राम पंचायत सिंगोड़ी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल केंद्र प्रांगण में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत पात्र छात्र छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल का वितरण किया गया।
छात्र छात्राओं को साईकिल मिलने पर वह खुश होकर सरकार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने बच्चो को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा बच्चो की शिक्षा के लिए विभिन्न सारी योजनाओ के बारे में बतलाया इन्होंने कहा कि सिंगोड़ी के इस हायर सेकेण्डरी स्कूल में 200 से अधिक बच्चों को साईकिल मिल रही है जो बड़ी खुशी की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में शासकीय स्कूलों में बच्चो के अध्यापन कार्य के साथ साथ उनके भविष्य की चिंता करते हुए छात्रों को तरह-तरह की सुविधाये दी जा रही है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!