छिंदवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजन

 साऊथ फिल्म इंइस्ट्री को भा गया है तामिया और पातालकोट,  तामिया में शुरू होगी तेलगू फिल्म भार्गवी की शूटिंग  

Chhindwara 23 May 2025
 छिंदवाड़ा यशो:-   जिले में पर्यटन विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इस कड़ी में मध्य प्रदेश पर्यटन दिवस के अवसर पर शनिवार को एक तेलगू फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन के सहयोग से करीब 25 दिनों तक चलने वाली तेलगू फिल्म भार्गवी की शूटिंग के जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। 
     कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह व जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पर्यटन विकास के लिए कई अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। साऊथ फिल्म इंइस्ट्री से छिंदवाड़ा आ रहे प्रोडूयूसर, डायरेक्टर व फिल्मों की टीम से जुड़े कलाकारों व तकनीकि सहयोगियों को सुरक्षित माहौल और बिना परेशानी के फिल्म अनुमति व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं, जिससे साऊथ फिल्म इंइस्ट्री को छिंदवाड़ा और यहां का हिल स्टेशन तामिया और पातालकोट भा गए हैं। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड व जिला प्रशासन के संवेदनशील रूख के कारण तामिया में तेलगू फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला आगे बढ़ रहा है और शनिवार से तामिया में तेलगू फिल्म भार्गवी की शूटिंग शुरू होने जा रही है। साउथ के जाने माने निर्देशक निर्माता जी अशोक इस फिल्म की शूटिंग करेंगे, जिसमें कई बेहतरीन कलाकार हिस्सा लेंगे। 
बता दें कि जी अशोक ने दुर्गामती, भागमती, कुछ खट्टा हो जाए और चित्रांगदा जैसी बड़ी फिल्में बनाईं हैं। इस फिल्म से निर्देशक वाई एस श्रीनिवास वर्मा भी जुड़े हैं, जो साऊथ फिल्म इंइस्ट्री के बड़े निर्देशक के रूप में पहचाने जाते हैं। तामिया में फिल्म की शूटिंग के व्यवस्था से जुड़े लाइन प्रोड्यूसर उमर गुल खान ने जानकारी दी कि भार्गवी की शूटिंग के दौरान तामिया, पातालकोट, पर्यटन ग्राम काजरा की ज्यादा से ज्यादा लोकेशन दिखाई जाएगी और तामिया, छिंदवाड़ा के लोगों को रोजगार दिया जाएगा। स्थानीय कलाकारों, बढ़ई, केटरर, होटल, ट्रेवल्स को रोजगार से जोडऩे वाले श्री खान इसके पहले तामिया में फीचर फिल्म तपिंच कोलेरू व ओटीटी वेब सीरिज सरपंच साहब के साथ कई वीडियो एलबम कर चुके हैं। तेलगू फि़ल्म भार्गवी का तामिया में शूटिंग शेड्यूल 25 दिनों का होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!