छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे फहरायेंगे पार्टी ध्वज, हर बूथ में होगा कार्यक्रम
सिवनी 05 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- जिले के समस्त बूथों में गुरूवार 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 43 वाँ स्थापना दिवस सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा । जिला मुख्यालय में 06 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे बारापत्थर स्थित पंडित अटल बिहारी बाजपेयी परिसर में पार्टी का ध्वाजारोहण करेंगे । इसके पश्चात कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यकत्र्ताओं के नाम संदेश सुना जायेगा इस अवसर पर प्रदेश भाजपा की महामंत्री राज्यसभा सांसद एवं संगठन की संभागीय प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार जी उपस्थित रहेंगी । प्रधानमंत्री जी के संदेश के पश्चात सुश्री पाटीदार संगठन संबंधी चर्चा करेंगी ।
स्थापना दिवस में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के पश्चात पूरे सप्ताह भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । जिसके जिले भाजपा जिला अध्यक्ष के निदेशानुसार प्रभारी एवं टीम का गठन किया गया है सभी कार्यक्रमों की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिये प्रत्येक कार्यक्रम का दिन और तिथि के अनुसार प्रभारी नियुक्त किये गये है । साथ ही मंडल,शक्ति केंद्र, बूथ के केंद्रों में सामाजिक न्याय के तहत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर ध्वजारोहण करेंगे तत्पश्चात बूथ के सार्वजनिक स्थान अथवा किसी कार्यकर्ता के घर पर सामूहिक रूप से पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। तत्पश्चात प्रात: 9:15 बजे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यकर्ताओं के नाम संदेश का प्रसारण होगा इस प्रसारण को कार्यकर्ता सामूहिक रूप से हर बूथ पर सुनेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!