सी एम हेल्प लाईन में झूठी शिकायते कर किया जा रहा परेशान
26 मार्च 2023
बरघाट यशो:- प्रांतीय शिक्षक संघ व लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा शासन से मांग की जा रही है कि झूठी सी. एम. हेल्पलाइन लगाकर कर्मचारी अधिकारी को परेशान करने वालो को चिन्हित कर ऐसे लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए,ताकि पूरे प्रदेश में सी. एम. हेल्पलाइन का दुरुपयोग बंद किया जा सके और अनावश्यक छुटभैया नेताओं पर लगाम कशी जा सके ।
इसी के तहत की झूठी शिकायतो से संबंधित सी एम हेल्प लाईन से के संबंध में शिक्षक संघ एवं लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी व राजेंद्र मांडवे कार्यकारी जिला अध्यक्ष सिवनी द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, बरघाट विधायक अर्जुन काकोडिय़ा को ज्ञापन दिया गया । जिसमें बरघाट ब्लॉक में भी ऐसे ही एक असामाजिक तत्व की पहचान कर साक्ष्य उपलब्ध कराए गए । संगठन सभी जनप्रतिनिधि को ज्ञापन सौपकर कर्मचारी अधिकारी की इस समस्या से अवगत कराएगा , इस बात की जानकारी प्रदेश पदाधिकारी ने दी है । संगठन मांग करता है कि सी. एम. हेल्पलाइन का उपयोग हो पर सही जगह में उपयोग हो, पर इसका गलत उपयोग कर कर्मचारी अधिकारी को मानसिक परेसानी का सामना न करना पड़े । जिसके लिए लघु वेतन कर्मचारी संघ भी कर्मचारी हित मे साथ दे रहा है । ज्ञापन के पश्चात माननीयों से अपेक्षा की जा रही है कि इस संबंध में सहयोग प्रदान कर व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किये जावे ।



