सुरक्षा जवान भर्ती के लिए विकासखण्डवार शिविर
सिवनी 10 अप्रैल 23
सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय सिवनी एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 17 से 25 अप्रैल 23 तक जिले में सुरक्षा जवान भर्ती के लिए विकासखण्डवार रोजगार पंजीयन शिविर का आयोजन कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के माध्यम से किया जा रहा, जिसमें न्यूनतम 8वीं पास, 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 167 सेंमी ऊचांई और 50 किग्रा वजन के मानदंड को पूर्ण करने वाले ग्रामीण बेरोजगार युवाओं का चयन किया जायेगा। चयनित युवाओं को 250 रूपयें पंजीयन शुल्क देना होगा। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिये सुरक्षा जवान भर्ती अधिकारी के मों नंबर 9113493794 पर संपर्क कर सकते हैं।
विकासखण्डवार शिविर का आयोजन निम्नानुसार हैं- 17 अप्रैल 23 को आजीविका मिशन कार्यालय छपारा में, 18 अप्रैल 23 को आजीविका मिशन कार्यालय लखनादौन में, 19 अप्रैल 23 को आजीविका मिशन कार्यालय घंसौर में, 20 अप्रैल 23 को आजीविका मिशन कार्यालय धनौरा में, 21 अप्रैल 23 को आजीविका मिशन कार्यालय केवलारी में, 22 अप्रैल 23 को आजीविका मिशन कार्यालय सिवनी में, 24 अप्रैल 23 को आजीविका मिशन कार्यालय कुरई में एवं 25 अप्रैल 23 को आजीविका मिशन कार्यालय बरघाट में शिविर आयोजित होंगे। इस हेतु मार्ग व्यय देय नहीं होगा।



