छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशसिवनी

 स्वामी जी के चरण रज से पवित्र व पावन हुई हमारी नगरी- नकुलनाथ

 महाराज श्री के प्रवचनों का पूर्ण आस्था के साथ नकुलनाथ ने किया श्रवण

 नरसिंहपुर रोड चौखड़ा में स्थित नंदन हिल्स में आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

Chhindwara 19 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अन्नत श्री विभूषित द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद गुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के दिव्य प्रवचनों का पूर्ण आस्था के साथ पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ ने श्रवण किया। शहर के नरसिंहपुर रोड स्थित चौखड़ा नंदन हिल्स में चल रहे त्रिदिवसीय दिव्य प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर लोकार्पण महोत्सव में सम्मिलित होकर महाराज श्री के चरणों में  कमलनाथ  व स्वयं की ओर से प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किए साथ ही प्रवचन का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किए।
नकुलनाथ ने आयोजन को लेकर कहा कि जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का सानिध्य व दिव्यवाणी श्रवण का अवसर प्राप्त हुआ यह हम सभी के लिए बड़े ही सौभाग्य का विषय है। उन्होंने श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवा पीढ़ी को जोडऩे की आवश्यकता है, क्योंकि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम से युवाओं को नैतिकता,कर्तव्य व धार्मिक परंपराओं की शिक्षा से जोड़ते हैं। आपसी भाईचारे व एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने तीन दिवसीय दिव्य धार्मिक आयोजन के लिए देवभूमि डेवलपर्स परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!