छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

हनुमन्त शक्ति यात्रा को आगमन

संतो की टोली शामिल अनेक संगठन छिदवाड़ा चौक में करेगें स्वागत
सिवनी 10 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- पूज्य संत श्री दिंगम्बर मदन मोहन गिरी (धूनीवाले) महाराज के नेतृत्व में सन्तों की टोली जनजाति क्षेत्र में 9 अप्रैल से 23 अप्रेल तक श्री हनुमत शक्ति यात्रा होने जा रही है। वनवासी विकास परिषद के अध्यक्ष नाथुराम धुर्वे ने बताया कि 11 अप्रैल को शाम 5 बजे यह यात्रा का आगमन छिदवाडा चौक में होगा। जिसमे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुजीत जैन द्वारा सत्तों का सम्मान किया जायेगा तत्पश्चात यह यात्रा रात्रि मे बोरदई टेकरी (मानसरोवर धाम) में विश्राम करेगी। 12 अप्रेल को प्रात: उक्त संत प्रात: 10 बजे बालरूप हनुमान मंदिर मे पूजा अर्चना एवं करेंगे। इसी दौरान गांधी चौक राम मंदिर मे यह यात्रा पहुंचेगी तत्पश्चात यह यात्रा बरघाट के लिए रवाना होगी। बोरदई टेकरी शाम 7 बजे महा आरती का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दुर्गाशंकर श्रीवास्तव डॉ. राम कुमार चतुर्वेदी प्रेमसिह धनकर प्रहलाद यादव सी परमार श्री डहेरिया की उपस्थिति में हॉटल वाटिक में बैठक आयोजित की गयी। सभी धर्म प्रेमियों से यात्रा के स्वागत की अपील की गयी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!