छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

 हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पन्न

 हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पन्न

सिवनी 7 मार्च 23

सिवनी यशो:- माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र भोपाल द्वारा हाईस्कूल की मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार 07 मार्च 23 को हाई स्कूल, विषय सामाजिक विज्ञान की  परीक्षा 82 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुई। जिसमें 19916 दर्ज परीक्षार्थी में से 19423 उपस्थित, तथा 493 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकल प्रकरण निरंक पाया गया। जिलास्तरीय दल जिसमें  के.के पटेल जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा शा.उ.मा.वि मोहबर्रा, शा.उ.मा.वि सरेखा, शा.उ.मा.वि पांडियाछपारा, इसी प्रकार  एस.एस.कुमरे, सहायक संचालक,  निरंजन बैस,व्याख्याता, श्रीमति अर्चना मर्सकोले, उ.मा.शि., श्रीमति सुनीता ओसवाल के द्वारा शास.उ.मा.वि.भीमगढ, शास.उ.मा.वि.सुनवारा, शास.उ.मा.वि.कुडारी, शास.उ.मा.वि कन्या केवलारी, शा.उत्कृष्ट.उ.मा.वि केवलारी, सरस्वती केवलारी एवं इसी प्रकार .आर.मेहता, सहायक संचालक,एस.एस.ठाकुर,व्याख्याता, विपनेश जैन,ए.पी.सी. के द्वारा शास.उ.मा.वि.अरी, शास.उ.मा.वि.गंगेरूआ, शास.उ.मा.वि.आष्टा, शास.उ.मा.वि.धारनाकलां बरघाट का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र में परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारु रुप से संचालित पाई गई।       

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!