क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

सागौन की लकड़ी की तस्करी पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार

खवासा टोलप्लाजा पर बोलेरो वाहन जब्त

Seoni 24 October 2025

सिवनी यशो:- वन विभाग की सतर्क टीम ने शुक्रवार को सागौन की गीली लकड़ी के अवैध परिवहन का मामला पकड़ा है। कार्रवाई वन परिक्षेत्र खवासा (बफर) के स्टाफ द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई।

सूचना के आधार पर महिंद्रा बोलेरो वाहन (क्रमांक MH 40 DC 0941) को खवासा टोलप्लाजा के पास रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 09 नग सागौन के गीले लट्ठे बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा 1.793 घन मीटर पाई गई।

सागौन लकड़ी की तस्करी पकड़ी
खवासा टोलप्लाजा पर वन विभाग द्वारा पकड़ी गई बोलेरो वाहन और जब्त सागौन लकड़ी

🚨 वाहन चालक से नहीं मिले वैध दस्तावेज

वन अधिकारियों द्वारा वाहन चालक से जब्त लकड़ी के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, परंतु वह कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में चालक ने बताया कि –

यह सागौन लकड़ी वन परिक्षेत्र सिवनी (सामान्य) के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिघरा, जिला सिवनी (म.प्र.) से लाई गई थी।

🪵 स्थल सत्यापन में तिघरा क्षेत्र का खुलासा

वन विभाग की टीम ने चालक के बताए अनुसार ग्राम तिघरा पहुंचकर मौके की जांच की।

सत्यापन में पाया गया कि लकड़ी का उत्खनन ग्राम तिघरा के कृषक ब्रजमोहन बघेल के खेत से किया गया था।

👮 दो आरोपी गिरफ्तार, मामला कुरई वनपरिक्षेत्र को सौंपा गया

चूंकि यह प्रकरण दक्षिण सिवनी (सामान्य) वनमंडल के अंतर्गत आता है,

इसलिए जब्त बोलेरो वाहन,

वनोपज (लकड़ी) और

दोनों आरोपियों को दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को वन परिक्षेत्र कुरई (सामान्य) को विधिवत हस्तांतरित कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र खवासा (बफर) के अधिकारी और स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

https://dandikathi.com/precious-teak-wood-was-being-smuggled-in-a-car-under-the-guise-of-milk-one-smuggler-arrested-and-a-case-registered/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!