🌸 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 30वीं किश्त सिवनी से अंतरित होगी 🌸
12 नवम्बर से लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1500 की राशि जमा होगी
Seoni 08 November 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवम्बर को सिवनी में आयोजित होने वाले
राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हितलाभ वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर वे पूरे प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में 30वीं किस्त के रूप में 1500 की राशि अंतरित करेंगे।
यह पहला अवसर होगा जब योजना के अंतर्गत बहनों को एक साथ 1500 की सम्मानजनक राशि प्राप्त होगी।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेशभर के सभी जिलों में किया जाएगा।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी सिवनी जिला करेगा, जिससे पूरा जिला गौरवान्वित है।

📋 मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियाँ तेज
राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मेहता ने शनिवार को पॉलिटेक्निक मैदान और हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच सज्जा, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल और बैठक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
“यह सिवनी जिले के लिए गौरवपूर्ण अवसर है कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को 30वीं किस्त यहीं से अंतरित की जाएगी।
सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, गरिमामय और समयबद्ध ढंग से संपन्न हो।”– कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले
कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाली लाड़ली बहनों,
अतिथियों और आगंतुकों के लिए
बैठक व्यवस्था,
पेयजल, स्वच्छता और
प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह,
एडीएम सुश्री सुनीता खंडायत सहित
विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

🌼 लाड़ली बहनों को मिलेगा बढ़ी हुई राशि का लाभ
मध्यप्रदेश में लाखों महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने 1500 की सहायता दी जा रही है।
अब तक बहनों को 29 किश्तों का लाभ मिल चुका है,
और 12 नवंबर को 30वीं किश्त जारी की जाएगी।
सिवनी से पहली बार 1500 की राशि पूरे प्रदेश की महिलाओं के खातों में अंतरित की जाएगी।
सिवनी की मातृशक्ति ने इस अवसर को सौभाग्य का प्रतीक बताया है —
उन्होंने कहा कि-
सिवनी से लाड़ली बहनों के जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय शुरू होगा।
🌷 सिवनी बनेगा महिला सशक्तिकरण का प्रतीक — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सानिध्य में लिखी जाएगी नई कहानी 🌷


